भारत

फोन पर झगड़ा, प्रेमिका से बात करने के बाद युवक ने उठाया खौफनाक कदम

jantaserishta.com
30 March 2025 12:34 PM IST
फोन पर झगड़ा, प्रेमिका से बात करने के बाद युवक ने उठाया खौफनाक कदम
x

सांकेतिक तस्वीर

FIR दर्ज.
ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 18 वर्षीय युवक ने प्रेमिका से कॉल पर हुए झगड़े के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. यह दर्दनाक घटना मुंब्रा के अमृत नगर इलाके की है. परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है. शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि युवक झगड़े के बाद गहरे मानसिक तनाव में था, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया.
पुलिस के अनुसार, युवक अपनी प्रेमिका से मोबाइल फोन पर बात कर रहा था, तभी दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया. कहा जा रहा है कि विवाद इतना बढ़ गया कि युवक ने गुस्से और मानसिक तनाव में आकर घर में ही छत से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. जब परिवार के सदस्यों को इसकी जानकारी मिली, तो घर में कोहराम मच गया. उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया.
मुंब्रा पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि इस मामले में आकस्मिक मृत्यु (Accidental Death) का मामला दर्ज कर लिया गया है. हालांकि, पुलिस युवक की कॉल डिटेल और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि झगड़े की असल वजह क्या थी और कहीं कोई अन्य कारण तो इस आत्महत्या से जुड़ा नहीं है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story