
x
Unnao उन्नाव: उत्तर प्रदेश के उन्नाव के अजगैन कोतवाली क्षेत्र के छत्ताधारी खेड़ा में एक दुखद घटना सामने आई है। पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद महिला ने खुद को आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसी महिला को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। तबीयत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान सोमवती के रूप में हुई है।
घटना के वक्त घर में सिर्फ पति-पत्नी ही मौजूद थे। परिवार के अन्य सदस्य पास के गांव में मेला देखने गए थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर पति-पत्नी में कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर सोमवती ने खुद को आग लगा ली। चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और आग बुझाई। घटना की सूचना मिलते ही पत्नी के पिता तुरंत मौके पर पहुंचे और अपनी बेटी को स्वास्थ्य केंद्र ले गए। सोमवती के तीन छोटे-छोटे बच्चे थे। कोतवाली इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि मृतका के पिता की सूचना पर पुलिस ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
Tagsपत्नी ने खुद को आग लगाईइलाज के दौरान मौतWife set herself on firedied during treatmentजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





