Top News

शराब पीते समय विवाद, सिर पर पत्थर से किया वार हुई मौत

jantaserishta.com
13 Dec 2023 5:48 PM IST
शराब पीते समय विवाद, सिर पर पत्थर से किया वार हुई मौत
x

नोएडा: थाना फेस-2 नोएडा पुलिस ने गैर इरादतन हत्या करने वाला अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से मृतक का मोबाइल व एक अवैध चाकू बरामद किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 11 दिसंबर को मृतक के भाई ने थाना फेस-2 पर प्रार्थना पत्र देकर सूचना दी थी कि अभियुक्त नीतू उर्फ अनिल ने उनके भाई अश्विनी तिवारी के सिर पर पत्थर से वार किया था। जिससे वह घायल हो गया था और सीएचसी भंगेल से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल, गौतमबुद्धनगर से रेफर होकर ट्रामा सेंटर, दिल्ली में उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गयी।

पुलिस ने मामला दर्ज किया और आरोपी की तलाश में जुट गई। थाना फेस-2 नोएडा पुलिस ने 13 दिसंबर को अभियुक्त नीतू उर्फ अनिल को एनएसईजेड मेट्रो स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से मृतक का मोबाइल व एक अवैध चाकू बरामद किया गया है।

पुलिस पूछताछ में पता चला है कि यह मोबाइल मृतक अश्विनी का है, आरोपी और अश्विनी तिवारी साथ में बैठकर एनएसईजेड पार्क के पास शराब पी रहे थे। शराब पीने को लेकर आपस में विवाद हो गया था, जिसके बाद वहीं पडे़ पत्थर से आरोपी ने अश्विनी तिवारी के सिर पर वार कर दिया था। जिससे वह घायल हो गया था। अश्विनी का मोबाइल वहीं गिर गया था, जिसको आरोपी ने उठाकर अपने पास रख लिया था।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story