भारत

विवाद के बाद युवक ने ली किशोरी की जान, फिर खुदकुशी

SHIDDHANT
4 April 2026 8:01 PM IST
विवाद के बाद युवक ने ली किशोरी की जान, फिर खुदकुशी
x
दोस्ती बनी मौत की वजह, युवक ने किया खौफनाक कदम
Delhi दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के सीमापुरी इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 24 वर्षीय युवक ने किशोरी पर चाकू से कई बार हमला कर उसकी हत्या कर दी और बाद में खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। पुलिस के अनुसार, सीमापुरी थाने में शुक्रवार देर शाम एक पीसीआर कॉल मिली, जिसमें एक लड़की पर चाकू से हमले की सूचना दी गई। पुलिस टीम तुरंत पुरानी सीमापुरी स्थित रविदास मंदिर वाली गली में पहुंची। वहां पता चला कि गंभीर रूप से घायल किशोरी को गुरु तेग बहादुर अस्पताल (जीटीबी) में भर्ती कराया गया है।


अस्पताल में डॉक्टरों ने बताया कि किशोरी की हालत बेहद नाजुक है और वह बयान देने की स्थिति में नहीं है। पुलिस ने पीसीआर कॉल, घटनास्थल और मेडिको-लीगल रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इसी दौरान एक और पीसीआर कॉल में नई सीमापुरी के एक घर में सिलेंडर फटने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि घर में आग लगने से जतिन (24) नामक युवक की मौत हो गई है। उसे भी जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।



जांच में सामने आया कि मृतक जतिन ने ही किशोरी पर चाकू से हमला किया था। दोनों के बीच पहले से दोस्ती थी और किसी विवाद के चलते युवक ने यह खौफनाक कदम उठाया। वारदात के बाद उसने अपने घर जाकर खुद को आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच जारी है।
Next Story