भारत

10 दिन बाद नाले में पड़ा मिला गायब युवक का शव, टैटू से हुई पहचान

jantaserishta.com
1 Dec 2022 3:31 PM IST
10 दिन बाद नाले में पड़ा मिला गायब युवक का शव, टैटू से हुई पहचान
x
DEMO PIC 
जानें पूरा मामला।
ग्रेटर नोएडा (आईएएनएस)| ग्रेटर नोएडा में बादलपुर थाना इलाके से 20 नवंबर को गायब हुए युवक का शव सूरजपुर थाना क्षेत्र के देवला गांव के एक नाले में पड़ा मिला। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक जारचा कोतवाली क्षेत्र के खटाना गांव निवासी अरुण उम्र 22 साल 20 नवंबर को गायब हो गया था। अरुण जीटी रोड स्थित हीरो मोटर्स कंपनी में नौकरी करता था। 20 नवंबर को कंपनी से ड्यूटी समाप्त करने के बाद वह दुजाना गांव में अपनी बुआ के घर गया था। वहां से वह शाम लगभग 8:30 बजे अपने घर के लिए निकला, लेकिन घर नहीं पहुंचा। इसके बाद सभी लोगों ने उसकी तलाश की लेकिन उसके बारे में कोई भी सुराग नहीं मिल पाया। इसके बाद बादलपुर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी।
बुधवार को सूरजपुर थाना क्षेत्र के देवला गांव के नाले में एक अज्ञात युवक मिलने की सूचना सूरजपुर पुलिस को मिली। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर आसपास के थानों में जानकारी दी गई। पता किया गया कि किस थाने में जल्दी में गुमशुदगी दर्ज की गई है। इसके बाद बादलपुर थाना पुलिस से संपर्क किया गया। बादलपुर थाना पुलिस ने इस अज्ञात शव की सूचना अरुण के घर वालों को दी। उसके परिजन मौके पर पहुंचे और उन्होंने अरुण के हाथ पर बने हुए हनुमान जी के चित्र से और उसके कपड़ों से पहचान की। अरुण के सिर में चोट और उसके हाथों पर रस्सी से बांधे जाने के भी निशान हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story