भारत
श्रद्धा हत्याकांड ब्रेकिंग: पॉलीग्राफ टेस्ट में आफताब का कबूलनामा, कही ये बातें
jantaserishta.com
30 Nov 2022 10:00 AM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
नई दिल्ली: श्रद्धा मर्डर केस में आरोपी आफताब ने पॉलीग्राफी टेस्ट में भी अपना गुनाह कुबूल कर लिया है. आफताब ने पॉलीग्राफी टेस्ट में माना है कि उसने ही श्रद्धा की हत्या की. लेकिन आफताब को श्रद्धा की हत्या करने का कोई अफसोस नहीं है. आफताब का पॉलीग्राफी टेस्ट करने वाले फॉरेंसिक अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी सामने आई है.
सूत्रों के मुताबिक, पॉलीग्राफी टेस्ट के दौरान आफताब का व्यवहार बिल्कुल समान्य रहा. आफताब ने कहा कि उसने पहले ही पुलिस को सब कुछ बता दिया है. अब एक्सपर्ट आफताब के पॉलीग्राफी टेस्ट की फाइनल रिपोर्ट बना रहे हैं. रिपोर्ट जांच अधिकारी को सौंपी जाएगी. इस रिपोर्ट से पुलिस को जांच में सहयोग मिलने की उम्मीद है.
आफताब का 1 दिसंबर को नार्को टेस्ट होना है. नार्को टेस्ट से पहले आफताब का प्री मेडिकल टेस्ट कंडक्ट किया गया. ये प्री मेडिकल टेस्ट FSLलैब में ही कराए गए. उनकी आज रिपोर्ट आ जाएगी. आफताब का नार्को टेस्ट अंबेडकर अस्पताल में होगा.
आफताब पर 18 मई को श्रद्धा की गला दबाकर हत्या करने का आरोप है. श्रद्धा आफताब की गर्लफ्रेंड थी. दोनों मुंबई के रहने वाले थे. यहां वसई में दोनों लिव इन रिलेशन में रहते थे. बाद में दोनों ने दिल्ली रहने का फैसला किया. दोनों 8 मई से दिल्ली के महरौली में फ्लैट में लिव इन में रह रहे थे. 18 मई को श्रद्धा और आफताब का झगड़ा हुआ था. इसके बाद आफताब ने उसकी हत्या कर दी. इसके बाद आफताब ने उसके शव के 35 टुकड़े कर फ्रिज में रखा. वह रोज रात में महरौली के जंगल में शव के एक टुकड़े को फेंकने जाता था. पुलिस ने आफताब को 12 नवंबर को गिरफ्तार किया था.
दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, श्रद्धा आफताब से ब्रेकअप करना चाहती थी. यह बात आफताब को नागवार गुजरी और उसने बेरहमी से श्रद्धा की हत्या कर दी. श्रद्धा आफताब के रवैए और मारपीट से तंग आ गई थी. ऐसे में उसने आफताब से अलग होने का फैसला कर लिया था. 3-4 मई को श्रद्धा ने अलग होने का फैसला भी कर लिया था. लेकिन आफताब को यह बात पसंद नहीं आई और उसने श्रद्धा की हत्या कर दी. हालांकि, इससे पहले आफताब ने पूछताछ में बताया था कि श्रद्धा उसपर शादी का दबाव डाल रही थी, ऐसे में उसने श्रद्धा की हत्या कर दी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





