भारत

श्रद्धा हत्याकांड: बेरहमी से काटने वाले आफताब को 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा, जानें लेटेस्ट अपडेट

jantaserishta.com
17 Nov 2022 4:44 PM IST
श्रद्धा हत्याकांड: बेरहमी से काटने वाले आफताब को 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा, जानें लेटेस्ट अपडेट
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नार्को टेस्ट की भी मिली मंजूरी।

नई दिल्ली: आफताब को आज साकेत कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट ने उसकी पुलिस कस्टडी को पांच दिन और बढ़ा दिया है. उसे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश किया गया था. दिल्ली पुलिस को नार्को टेस्ट की मंजूरी भी मिली है. आफताब ने भी नार्को टेस्ट करवाने की हामी भर दी है. दिल्ली पुलिस आफताब को उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश भी लेकर जाना चाहती है. श्रद्धा और आफताब दोनों इन दोनों ही जगह भी गए थे.

श्रद्धा मर्डर केस दिल्ली पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बना हुआ है. आरोपी आफताब अमीन पूनावाला को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया जा रहा है. पुलिस कोर्ट में आरोपी की रिमांड को आगे बढ़ाने की मांग करेगी. कारण, आरोपी ने अभी तक पूछताछ में पूरी तरह सहयोग नहीं किया है. यही वजह है कि पुलिस अभी तक भी मर्डर में इस्तेमाल किया गया हथियार और श्रद्धा का मोबाइल फोन बरामद नहीं कर सकी है. बुधवार को ही पुलिस आरोपी आफताब को उस फ्लैट पर लेकर गई थी, जहां इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story