भारत

आफताब, श्रद्धा हत्या के तीन दिन पहले 15 मई को छतरपुर हो गए थे शिफ्ट, जानें पूरी बात

jantaserishta.com
16 Nov 2022 1:07 PM IST
आफताब, श्रद्धा हत्या के तीन दिन पहले 15 मई को छतरपुर हो गए थे शिफ्ट, जानें पूरी बात
x

फाइल फोटो

नई दिल्ली (आईएएनएस)| आफताब अमीन पूनावाला अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वॉकर के साथ 15 मई को उसकी हत्या से तीन दिन पहले राष्ट्रीय राजधानी के छतरपुर इलाके में शिफ्ट हो गया था। सूत्रों ने यह जानकारी दी है। सूत्रों ने कहा, "वे 8 मई को दिल्ली पहुंचे थे और एक सप्ताह के लिए पहाड़गंज इलाके के एक होटल में रुके थे और फिर छतरपुर चले गए।"
पुलिस टीमों ने घर में तलाशी ली है और रसोई में खून के धब्बे मिले हैं।
दूसरी बार मंगलवार सुबह पुलिस टीम आरोपी आफताब अमीन पूनावाला को पीड़िता के शव के अवशेष बरामद करने के लिए महरौली वन क्षेत्र ले गई थी। उन्हें सबसे पहले सोमवार को इलाके में ले जाया गया था।
शनिवार को उसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस टीमों ने मानव शरीर के 10 संदिग्ध अंग बरामद किए थे।
पुलिस ने कहा कि 18 मई को श्रद्धा के शरीर के 35 टुकड़े करने के बाद आरोपी ने अगले दिन एक बड़ी भंडारण क्षमता वाला नया रेफ्रिजरेटर खरीदा और उसमें अवशेषों को जमा कर दिया।
बदबू को छिपाने के लिए उसने अपने घर पर अगरबत्तियां जलाईं।
आफताब कथित तौर पर अमेरिकी अपराध शो 'डेक्सटर' से प्रेरित था, जो एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है जो दोहरी जिंदगी जीता है।
सूत्रों के मुताबिक प्रशिक्षित रसोइया होने के नाते आरोपी चाकू चलाने में माहिर था।
हालांकि, हत्या में प्रयुक्त हथियार अभी तक बरामद नहीं किया जा सका है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story