भारत
'अनुराग, सच्चाई और उदार हृदय विशिष्ट व्यक्तित्व वाले मनुष्य की पहचान', पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित
jantaserishta.com
5 Oct 2026 9:26 AM IST

x
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मित्र के बारे में संदेश देते हुए सुभाषित साझा किया गया। पीएम की ओर से बताया गया कि हृदय की निर्मलता, त्याग, भावना, शूरता, सुख और दुःख में समान भाव, दक्षता, अनुराग और सच्चाई उदार हृदय एवं विशिष्ट व्यक्तित्व वाले मनुष्य की पहचान होती है।
प्रधानमंत्री मोदी की ओर से संस्कृत श्लोक, "शुचित्वं त्यागिता शौर्यं सामान्यं सुखदुःखयोः। दाक्षिण्यं चानुरक्तिश्च सत्यता च सुहृद्गुणाः॥" साझा किया गया। इसका भावार्थ है कि हृदय की निर्मलता, त्याग, भावना, शूरता, सुख और दुःख में समान भाव, दक्षता, अनुराग और सच्चाई, ये केवल सामान्य मित्र के गुण नहीं हैं बल्कि एक उदार हृदय एवं विशिष्ट व्यक्तित्व वाले मनुष्य की पहचान हैं।
पीएम मोदी की ओर से यह श्लोक पंडित नारायण पंडित द्वारा रचित नीतिग्रंथ हितोपदेश (मित्रलाभ प्रकरण) से साझा किया गया है। इस श्लोक के माध्यम से अच्छे मित्र की पहचान के बारे में बताया गया है। प्रामाणिकता (पवित्रता/शुचिता), औदार्य (त्याग की भावना), शौर्य (वीरता/साहस), सुख और दुःख दोनों में समान भाव (समरस होना), दक्षता (चतुराई/शिष्टता), प्रेम (स्नेह), और सत्यता; ये सातों एक सच्चे मित्र के गुण हैं।
श्लोक के अनुसार, जो व्यक्ति वचन और कर्म से पवित्र और ईमानदार होने के साथ ही कपट-रहित और भरोसेमंद होता है, वह सच्चा मित्र होता है। संकट के समय मित्र की रक्षा के लिए खड़े होने का साहस और वीरता दिखाना मित्र का कर्तव्य है। सच्चा मित्र वही है जो मित्र के सुख में अहंकार न करे और उसके दुःख में कंधे से कंधा मिलाकर समान रूप से साथ निभाए।
श्लोक के अनुसार, व्यवहार में कुशलता, शालीनता और दूसरों के प्रति आदर का भाव रखना दाक्षिण्य कहलाता है। मित्र के प्रति अगाध स्नेह, निष्ठा और लगाव होना चाहिए। मित्र के साथ हमेशा सच बोलना और रिश्तों में पारदर्शिता बनाए रखना चाहिए।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





