भारत

ट्यूशन टीचर संग अफेयर, खूनी अंजाम

jantaserishta.com
27 July 2025 8:11 AM IST
ट्यूशन टीचर संग अफेयर, खूनी अंजाम
x
जानें स्टोरी.
समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर में लगुनियां रघुकंठ गांव में एक युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. मृतक की पहचान 30 साल के सोनू कुमार के रूप में हुई है, जो ऑटो चालक था.
हत्या का आरोप उसकी पत्नी स्मिता झा और उसके ट्यूशन टीचर हरिओम कुमार पर लगा है. पुलिस ने पत्नी को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है. जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात सोनू ऑटो लेकर घर से निकला था लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा.
अगली सुबह उसका शव घर के भीतर खून से लथपथ अवस्था में मिला. परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
डीएसपी सदर संजय कुमार पांडेय ने बताया कि शुरुआती जांच में मृतक की पत्नी और गांव में ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षक हरिओम के बीच अवैध संबंध की पुष्टि हुई है. कुछ दिनों पूर्व सोनू ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था, जिसके बाद विवाद हुआ और सोनू ने हरिओम को घर आने से मना कर दिया था.
मृतक के पिता का आरोप है कि बहू ने अपने प्रेमी और अन्य दो-तीन लोगों के साथ मिलकर उनके बेटे की हत्या की है. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को बुलाया जिसने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किया है.
हत्या के पीछे पारिवारिक कलह, अवैध संबंध और बदनामी का डर प्रमुख कारण माने जा रहे हैं. पुलिस सभी साक्ष्यों की बारीकी से जांच कर रही है और आरोपी से गहन पूछताछ जारी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story