भारत

एडवोकेट सुरेंद्र कुमार को बनाया गया जजपा SC प्रकोष्ठ का प्रदेश महासचिव

Shantanu Roy
3 Oct 2023 4:45 PM IST
एडवोकेट सुरेंद्र कुमार को बनाया गया जजपा SC प्रकोष्ठ का प्रदेश महासचिव
x
ऐलनाबाद। जननायक चौधरी देवीलाल के नोवे रत्न माने जाने वाले व ऐलनाबाद से पांच बार विधायक चुने गए पूर्व मंत्री चौधरी भागी राम के पुत्र एडवोकेट सुरेंद्र कुमार को जननायक जनता पार्टी के एससी प्रकोष्ठ का पार्टी आलाकमान द्वारा प्रदेश महासचिव नियुक्त किया है। इस नियुक्ति पर एडवोकेट सुरेन्द्र कुमार ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर अजय सिंह चौटाला, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला, प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह व पूर्व मंत्री चौधरी भागी राम एससी प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष रमेश खटक का आभार प्रकट किया है।
इस नियुक्ति पर एडवोकेट सुरेन्द्र कुमार ने विश्वास दिलाते हुए कहा कि मैं क्षेत्र में पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए हर संभव प्रयास करूंगा और चौधरी देवी लाल की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाकर पार्टी में नए साथियों को जोड़ने का काम करूंगा। उन्होंने बताया कि हरियाणा में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के मार्गदर्शन में अनुसूचित जाति के लोगों के विकास के लिए विभिन्न योजनाएं हैं, ताकि समाज के वंचित वर्ग उसका लाभ उठा सके और ऐसी विभिन्न योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाकर समाज के लोगों को उसका लाभ दिलाने का काम करूंगा। उन्होंने बताया कि उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने सभी वर्गो का समान विकास करवाया है और आने वाले चुनाव में दुष्यंत चौटाला ही प्रदेश के मुख्यमंत्री होंगे।
Next Story