
x
भारत सरकार का बड़ा अलर्ट
Delhi दिल्ली: ईरान में मौजूदा हालात को देखते हुए भारत सरकार ने वहां रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए अहम एडवाइजरी जारी की है। नागरिकों को अगले 48 घंटे तक विशेष सतर्कता बरतने और जहां हैं वहीं रहने की सलाह दी गई है। एडवाइजरी के मुताबिक, भारतीयों को किसी भी पावर स्टेशन, सैन्य ठिकानों या संवेदनशील स्थानों के आसपास जाने से सख्त परहेज करने को कहा गया है। इसके अलावा, बहुमंजिला इमारतों से दूर रहने और यथासंभव घर के अंदर सुरक्षित रहने की अपील की गई है।
सरकार ने कहा है कि मौजूदा सुरक्षा स्थिति को देखते हुए अनावश्यक यात्रा से बचें और स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें। किसी भी आपात स्थिति में नजदीकी भारतीय दूतावास से संपर्क बनाए रखने की भी सलाह दी गई है। भारतीय दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर और जरूरी संपर्क जानकारी सक्रिय कर दी है, ताकि जरूरत पड़ने पर नागरिकों को तत्काल सहायता मिल सके। विशेषज्ञों के अनुसार, क्षेत्र में बढ़ते तनाव के चलते यह एहतियाती कदम उठाया गया है, ताकि भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
Tagsईरानभारतीय एडवाइजरीसुरक्षा अलर्टभारतीय दूतावास48 घंटेमिडिल ईस्ट तनावIranIndian advisorysecurity alertIndian Embassy48 hoursMiddle East tensionजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





