भारत

मिलावटी शराब बनी जानलेवा...21 मजदूरों की हालत गंभीर...02 लोगों की मौत

jantaserishta.com
13 March 2021 8:26 PM IST
मिलावटी शराब बनी जानलेवा...21 मजदूरों की हालत गंभीर...02 लोगों की मौत
x

फाइल फोटो 

मिलावटी शराब पीने से 02 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में मिलावटी शराब (Adulterated Liquor) पीने से मौत का मामला सामने आया है. जहां शराब पीने के बाद 21 मजदूरों की हालत बिगड़ गई. जबकि दो की मौत हो गई. जिसके बाद मामले में डिप्टी कमिश्नर ने संज्ञान लिया है. मामला फतेहपुर के गाजीपुर थाने के भौली गांव का है. जानकारी के मुताबिक 19 मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

भौली गांव में गुरुवार की रात जहरीली शराब पीने से गांव के मोती और भोला की मौत हो गई थी. जिससे प्रशासन में हड़कंप मच गया था. जिसके बाद आबकारी टीम व पुलिस ने और फिर डीएम-एसपी ने गांव पहुंचकर मामले की जांच की. जिला आबकारी अधिकारी के मुताबिक शराब में नशीला पदार्थ मिलाया गया है. जानकारी के मुताबिक, कुछ ही दिन पहले एक मकान की छत की स्लैब डालने के लिए पास से ही मजदूर बुलाए गए थे.
बोतलों को जांच के लिए भेजा गया
जहां छत पड़ने के बाद मालिक ने मजदूरों की डिमांड पर शराब मंगवाई थी. जिसके बाद मजदूरों की तबीयत बिगड़ गई थी. उसी दिन 5 मजदूरों को उल्टियां हुई. जिसमें 40 वर्षीय भोला पासवान की हालत ज्यादा बिगड़ गई. और अस्पताल ले जाते वक्त उसकी मौत हो गई. घटना के बाद मोती लाल प्रजापति की हालत भी नाजुक थी जिसके बाद उसे एक निजी नर्सिंग होम ले जाया गया.जहां उसने दम तोड़ दिया.घटना के बाद गांव के देसी शराब ठेका व घटनास्थल से मिली बोतलों से सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं. दावा है इसी दुकान से शराब खरीदी गई थी.
दुकानदार पुलिस हिरासत में
डीएम ने शराब पीने वाले 19 लोगों को डायलिसिस के लिए कानपुर भेजा है. इसके साथ ही पुलिस ने दुकानदार को हिरासत में ले लिया है. दुकानदार के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस के साथ-साथ आबकारी विभाग भी मामले की जांच में जुट गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story