
x
बेरहमी से पिटाई
Morena मुरैना: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। पोरसा क्षेत्र में पांच युवकों को कथित तौर पर अगवा कर बीहड़ में ले जाया गया, जहां उनके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। आरोप है कि युवकों पर बाइक चोरी का आरोप लगाकर उनसे जबरन जुर्म कबूल करवाने की कोशिश की गई। पुलिस के अनुसार, विवाद की जड़ एक बाइक चोरी का संदेह और कथित रूप से एक लाख रुपये की मांग बताई जा रही है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि कुछ लोगों ने उन पर बाइक चोरी का आरोप लगाया और रकम की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर आरोपियों ने पांच युवकों को जबरन अपने कब्जे में लेकर सुनसान बीहड़ क्षेत्र में पहुंचाया और उनकी पिटाई की।
फरियादी सौरभ तोमर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसे और उसके साथियों को पकड़कर डंडों, लात-घूंसों से पीटा गया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने उन्हें अपमानित करने के लिए मुर्गा बनने जैसी सजा भी दी। पीड़ितों का आरोप है कि उनसे बार-बार चोरी स्वीकार करने का दबाव बनाया गया, जबकि उनका कहना है कि उनका बाइक चोरी की घटना से कोई लेना-देना नहीं है। पीड़ितों के अनुसार, पूरी घटना का वीडियो भी बनाया गया, जो बाद में सामने आया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच शुरू की गई। सौरभ तोमर की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आकाश, खिलाड़ी, मनीष सिंह, वीरू, विष्णु सिंह, हिमांशु सिंह, छोटू और प्रमोद तोमर समेत आठ आरोपियों के खिलाफ अपहरण, मारपीट, धमकी देकर वसूली करने और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश जारी है और मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।
TagsMorena Crime NewsMorena Kidnapping CaseMP Crime NewsPorsa Viral VideoBike Theft DisputeMorena Beehad AssaultMadhya Pradesh PoliceSaurabh TomarViral Crime VideoMorena FIR NewsCrime News HindiMP Latest Newsमुरैना क्राइम न्यूज़मुरैना किडनैपिंग केसएमपी क्राइम न्यूज़पोरसा वायरल वीडियोबाइक चोरी का विवादमुरैना बीहड़ हमलामध्य प्रदेश पुलिससौरभ तोमरवायरल क्राइम वीडियोमुरैना एफआईआर न्यूज़क्राइम न्यूज़ हिंदीएमपी लेटेस्ट न्यूज़
Next Story





