भारत

अवैध निर्माण पर प्रशासन की टेढ़ी नजर, महिला SDM ने खुद चलाया बुलडोजर

jantaserishta.com
3 Feb 2026 5:55 PM IST
अवैध निर्माण पर प्रशासन की टेढ़ी नजर, महिला SDM ने खुद चलाया बुलडोजर
x
जानें पूरा मामला.
छिंदवाड़ा: मध्यप्रदेश के पांढुर्णा में अवैध कॉलोनाइजरों के खिलाफ जिला प्रशासन ने मोर्चा खोल दिया है. यहां अवैध रूप से काटी जा रही कॉलोनियों पर प्रशासन का डंडा चला. इस दौरान SDM अलका एक्का का एक अनोखा अंदाज सामने आया, जब वे खुद बुलडोजर की ड्राइवर सीट पर सवार होकर अवैध निर्माण ढहाती नजर आईं.
एससडीएम अलका एक्का ने बताया कि यह अवैध कॉलोनी प्रदीप निहारे की है, जहां बिना अनुमति के निर्माण कार्य किया गया था.कलेक्टर के स्पष्ट निर्देशों के बाद, मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप भू-माफियाओं और अवैध कॉलोनाइजरों पर यह प्रहार किया गया है.
जब कार्रवाई शुरू हुई, तो एसडीएम ने खुद बुलडोजर ऑपरेट करना शुरू किया. इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें महिला अधिकारी का यह सशक्त अंदाज चर्चा का विषय बना हुआ है.
एसडीएम ने चेतावनी दी है कि प्रशासन ने शहर के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी अवैध कॉलोनियों को चिह्नित कर लिया है. आने वाले दिनों में जिले के अन्य हिस्सों में भी ऐसी ही बड़ी कार्यवाहियां देखने को मिलेंगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story