भारत
मध्य प्रदेश में मिलावटी दूध उत्पाद के खिलाफ प्रशासन चलाएगा विशेष अभियान
jantaserishta.com
3 March 2023 12:00 PM IST

x
DEMO PIC
त्योहारों का मौसम करीब है और मध्य प्रदेश में दूध उत्पादों में मिलावट का दौर शुरू हो गया है।
भोपाल (आईएएनएस)| त्योहारों का मौसम करीब है और मध्य प्रदेश में दूध उत्पादों में मिलावट का दौर शुरू हो गया है। यही कारण है कि खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की नजर दूध उत्पादों में मिलावट करने वालों पर है। मिलावट करने वाले कारोबारियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाने वाला है। आयुक्त खाद्य सुरक्षा प्रशासन डॉ. सुदाम खाड़े ने नकली, मिलावटी दूध और इससे बने अन्य दुग्ध उत्पादों की रोकथाम के लिए सभी जिला कलेक्टर को विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।
डॉ. सुदाम खाड़े ने सभी कलेक्टर से कहा है कि अपने जिले में मिलावटी, नकली दूध और इससे बने मावा, पनीर आदि दुग्ध उत्पादों का निर्माण, संग्रह और विक्रय करने वाले कारोबारियों के विरूद्ध विशेष अभियान संचालित कर कार्यवाही करें।
जिलाधिकारियों को लिखे पत्र में कहा गया है कि मिलावट से मुक्ति अभियान में मिलावट करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है। अधिकांश जिलों से मिलावटी दूध, नकली दूध और नकली, मिलावटी दूध से बने खाद्य पदार्थों की शिकायतें मिली हैं। इन शिकायतों पर तत्काल कार्यवाही कर विशेष अभियान संचालित करें।
जिलाधिकारियों से कहा गया है कि वे अपने जिले में खाद्य सुरक्षा अधिकारी, प्रभारी चलित खाद्य प्रयोगशाला और स्थानीय पुलिस प्रशासन के साथ सघन जांच करें और दोषी पाई गई संबंधित दुकान एवं व्यक्ति पर कार्यवाही की जाये। विशेष अभियान में की गई कार्रवाई की साप्ताहिक समीक्षा भी करें और ब्यौरा आयुक्त खाद्य सुरक्षा प्रशासन को भेजें।
Tagsमध्य प्रदेशमध्य प्रदेश न्यूज़मिलावटी दूध उत्पादमिलावटी दूधदूधMadhya PradeshMadhya Pradesh Newsadulterated milk productsadulterated milkmilk
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





