भारत

अवैध निर्माण पर प्रशासन सख्त, जारी है बुलडोजर एक्शन

jantaserishta.com
21 May 2025 12:14 PM IST
अवैध निर्माण पर प्रशासन सख्त, जारी है बुलडोजर एक्शन
x
संभल: उत्तर प्रदेश के संभल में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में बुधवार को जिलाधिकारी के नेतृत्व में नगर निगम की टीम अवैध निर्माण हटा रही है। नगर निगम ने पहले इन जगहों को चिन्हित किया फिर ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू कराई। नगर निगम की इस कार्रवाई के बारे में ईओ (अधिशासी अधिकारी) नगर पालिका परिषद डॉ मणि भूषण तिवारी ने न्यूज़ एजेंसी को जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण के तहत अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। जिलाधिकारी की तरफ से हमें साफ निर्देश मिले हैं कि मानसून से पहले सभी नालों की सफाई कर ली जाए, ताकि जलभराव की समस्या आने वाले दिनों में पैदा न हो।
उन्होंने कहा कि पिछले दिनों चौराहा चौड़ीकरण के तहत हमारी टीम अतिक्रमण को हटाने की प्रक्रिया में जुटी हुई है। इसके अलावा, नालों की सफाई भी जारी है। हमारी कोशिश है कि मानसून के पहले हम शहर के लोगों को जलभराव से मुक्ति दिला सकें। स्लैब हटाकर सभी नालों की सफाई की जा रही है। हम नियमानुसार यह कार्रवाई कर रहे हैं। हम नियमों के परे नहीं जा रहे हैं।
उन्होंने आगे कहा कि हमने काफी पहले ही सभी को यह सूचित कर दिया था कि हमारी टीम आने वाले दिनों में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करेगी। इसके बाद कुछ लोग खुद ही आगे आए और उन्होंने अतिक्रमण हटाने में मदद की। उनका यह भाव सकारात्मक है। कुछ लोग ऐसे भी हैं जो प्रशासन की मदद नहीं कर रहे हैं, तो निश्चित रूप से नगर निगम की टीम ऐसे सभी अतिक्रमण के खिलाफ नियमों के अनुरूप कार्रवाई कर रही है।
उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने अपनी निर्धारित जमीन से आगे बढ़कर निर्माण कार्य किया है, ऐसे सभी जगहों को हमारी टीम ने चिन्हित कर लिया है, जिन्हें अब ध्वस्त किया जा रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null