भारत

ADM ने दिव्यांग की पीड़ा को समझा, अफसरों को लगाई फटकार

Nil dhankar
23 May 2026 6:15 AM IST
ADM ने दिव्यांग की पीड़ा को समझा, अफसरों को लगाई फटकार
x
पढ़े पूरी खबर

यूपी। बांदा में सिस्टम की मार से तंग आकर एक दिव्यांग डीएम ऑफिस पहुंचा। दोनों पैरों से शत प्रतिशत दिव्यांग युवक कलेक्ट्रेट में एडीएम को बताया कि साहब तीन साल से उसका राशन कार्ड नहीं बन पा रहा है। जिसे सुनकर एडीएम का पारा हाई हो गया। उन्होंने डीएसओ को फटकार लगाई, कहा कि इसका जल्द से जल्द प्रक्रिया पूरी कर कार्ड जारी किया जाए। अब तक कार्ड न बन पाने पर जांच कराए।

ये मामला नरैनी तहसील के बरुआ स्योढ़ा गांव का है। यहां रहने वाले बच्चा सिंह जो पैरों से पूरी तरह दिव्यांग हैं, उनका शत प्रतिशत हैंडीकैप सर्टिफिकेट भी मेडिकल डिपार्टमेंट ने जारी किया है। बच्चा के मुताबिक वो पिछले 3 सालों से राशन कार्ड के लिए दर दर भटक रहा है, तहसील गया, ब्लॉक गया लेकिन उसकी कोई सुनवाई नही हुई, अफसर कहते रहे कि जब किसी की यूनिट कटेगी तब उसका राशन कार्ड लिस्ट से हटाकर तुम्हारा बनाया जाएगा।

शुक्रवार को डीएम के आते ही डीएम ऑफिस पहुंच गया, शिकायत करके गरीबी रेखा से नीचे यानी लाल राशन बनवाने की मांग की। डीएसओ क्यामुद्दीन ने बताया कि बच्चा का राशन कार्ड परिवार के साथ जुड़ा था, जो पात्र गृहस्थी का बना हुआ था, इन्होंने उससे अलग करने का प्रार्थना पत्र दिया, तो विभाग द्वारा 2025 में इनका नाम उससे हटा दिया, इसके बाद इन्होंने नया राशन कार्ड बनाने का आवेदन किया है, जिसकी जांच करके आगे की कार्रवाई शुरू कराई जा चुकी है।

Next Story