भारत

रैंप वॉक करती दिखीं ADM ऋतु सुहास, बिखेरा फैशन का जलवा

jantaserishta.com
31 March 2022 8:02 AM IST
रैंप वॉक करती दिखीं ADM ऋतु सुहास, बिखेरा फैशन का जलवा
x

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश की 23 तेज तर्रार अफसर और गाजियाबाद की एडीएम ऋतु सुहास ने रैंप पर कैटवॉक किया तो सभी हैरान रह गए. यह खास कार्यक्रम ताजनगरी आगरा में आयोजित किया गया था. उनके रैंप पर कैटवॉक करते हुए सोशल मीडिया पर तमाम फोटो भी वायरल हो रहे हैं. दरअसल, उत्तर प्रदेश के आगरा शहर में खादी को बढ़ावा देने के लिए फैशन शो का आयोजन किया गया था. खास बात यह है कि इस फैशन शो का आयोजन गाजियाबाद की एडीएम ऋतु सुहास ने खुद किया था.

इस फैशन शो के दौरान उत्तर प्रदेश की इस अफसर ने खुद रैंप पर कैटवॉक करते हुए यह संदेश दिया कि महिलाएं आज भी हर काम और हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं. उनका कहना है कि उन्होंने खादी को प्रमोट करने के लिए इस फैशन शो का आयोजन किया था और खुद कैटवॉक किया.
इस फैशन शो में सभी फीमेल मॉडलों ने खादी के कपड़े पहनकर ही रैंप पर कैटवॉक किया. इस दौरान ऋतु सुहास ने कहा कि केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार खादी को बढ़ावा देने के लिए लगातार कोशिशों में जुटी हुई है. इसके मद्देनजर खादी से बने कपड़ों के लिए तमाम फैशन शो आयोजित किए जा रहे हैं. इस कार्यक्रम का मकसद है कि लोगों को खादी की तरफ आकर्षित किया जा सके ताकि अपने कल्चर के प्रति लोगों में लगाव पैदा हो.
गौरतलब है कि ऋतु एक पीसीएस अफसर हैं और उन्होंने 2019 में मिसेज इंडिया का खिताब भी जीता था. ऋतु सुहास कई बार फैशन शो में हिस्सा ले चुकी हैं. आज तक से बात करते हुए उसने खुलासा किया था उनके परिवार में तमाम आर्थिक समस्याऐं होने के बावजूद उन्होंने लगातार पढ़ाई में मेहनत की और पीसीएस क्वालिफाई किया. ऋतु सुहास के पति सुहास एल वाई आईएएस अफसर और नोएडा के जिलाधिकारी हैं. सुहास एलवाई और ऋतु सुहास के दो बच्चे भी हैं हाल ही में सुहास एलवाई ने पैरा ओलंपिक में रजत पदक हासिल किया था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story