भारत

ADM सिटी के चालक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, स्वजन ने हत्या का आरोप लगाया

Shantanu Roy
14 March 2026 3:00 PM IST
ADM सिटी के चालक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, स्वजन ने हत्या का आरोप लगाया
x
जांच में जुटी पुलिस
Meerut. मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में चौधरी चरण सिंह पार्क में शनिवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। एडीएम सिटी बिर्जेश सिंह के चालक अंकुर नगर ने पार्क में लगे टीन शेड में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी। हस्तिनापुर कस्बा निवासी 26 वर्षीय अंकुर नगर पिछले एक वर्ष से संविदा पर एडीएम सिटी बिर्जेश सिंह के चालक के रूप में तैनात था। बताया गया है कि 12 मार्च को अंकुर अपने अधिकारी के साथ शामली में एक शादी समारोह में गए थे। देर रात समारोह से लौटते समय अंकुर पार्क पहुंचे और वहां आत्महत्या कर ली। सुबह जब लोग पार्क में घूमने पहुँचे, तो उन्होंने अंकुर का शव लटका हुआ देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

स्वजन का आरोप
मृतक के भाई अखिलेश ने पुलिस को तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि अंकुर को उसके दोस्तों और होमगार्ड कर्मियों ने पीट-पीट कर हत्या की। उन्होंने कहा कि अंकुर के साथ न्याय नहीं किया गया और उसकी मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। थाना प्रभारी सौरभ शुक्ला ने बताया कि मृतक के स्वजन की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और सभी संभावित साक्ष्यों को सुरक्षित किया। पुलिस ने चौधरी चरण सिंह पार्क में लगे टीन शेड और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। प्रारंभिक जांच में पुलिस इस मामले को आत्महत्या का मान रही है, लेकिन स्वजन द्वारा हत्या का आरोप लगाए जाने के कारण मामले की गहनता से पड़ताल की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जांच के दौरान शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा और इसके बाद ही मौत के असली कारण का खुलासा संभव हो पाएगा।
Next Story