भारत

OMG! अफसर पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला किया, 500 डंक मारे

jantaserishta.com
26 May 2025 12:24 PM IST
OMG! अफसर पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला किया, 500 डंक मारे
x
IAS भागकर गाड़ी में बंद हुए.
ललितपुर: यूपी के ललितपुर में बीते दिन मधुमक्खियों का तांडव देखने को मिला. जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल देवगढ़ बौद्ध गुफा में जल जीवन मिशन के तहत परियोजनाओं का निरीक्षण करने पहुंचे अधिकारियों पर अचानक जंगली मधुमक्खियों ने हमला कर दिया. इस हमले में CDO, ADM सहित कई अधिकारी और कर्मचारी घायल हो गए. आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां कुछ का तो अभी भी इलाज चल रहा है.
दरअसल, 25 मई को सभी अधिकारी रेशम विकास एवं युवा कल्याण विभाग के विशेष सचिव (आईएएस) सुनील वर्मा के साथ ललितपुर से 35 किलोमीटर दूर देवगढ़ गांव में पानी की व्यवस्था देखने गए थे. तभी इन पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया.
इस दौरान ADM (नमामि गंगे) राजेश श्रीवास्तव को मधुमक्खियों ने करीब 500 डंक मारे. उन्हें गंभीर हालत में झांसी रेफर किया गया है. वहीं, CDO कमलाकांत भी मधुमक्खियों के हमले में घायल हुए हैं. उनको ललितपुर में ही भर्ती कराया गया है.
हालांकि, CDO कमलाकांत ने भागकर अपना मुंह मिट्टी में दबा लिया था, लेकिन मधुमक्खियों ने उनके शरीर पर कई जगह डंक मारे हैं. वहीं, विशेष सचिव सुनील कुमार वर्मा हमला होते ही मौके से दौड़कर निकल गए और गाड़ी में जाकर बैठ गए. जबकि, मौके पर मौजूद कुछ अधिकारी-कर्मचारी कंबल ओढ़कर भागते नजर आए. घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल देखने को मिला.
वहीं, अफसरों की चीख-पुकार सुनकर गांववाले भागते हुए मौके पर पहुंचे और मदद के लिए हाथ बढ़ाया. उधर, सूचना पाकर जिलाधिकारी भी मेडिकल कॉलेज पहुंचे और अस्पताल में भर्ती ADM सहित अन्य लोगों का हाल-चाल जाना. CDO कमलाकांत पांडेय और ADM नमामि गंगे राजेश श्रीवास्तव गंभीर रूप से घायल हैं, वहीं 3 कर्मचारी सामान्य रूप से घायल हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story