भारत

जज की मौत: एक्सप्रेसवे पर हादसे में एडीजे पूनम त्यागी की मौत, ड्राइवर गंभीर

jantaserishta.com
7 Feb 2023 3:48 PM IST
जज की मौत: एक्सप्रेसवे पर हादसे में एडीजे पूनम त्यागी की मौत, ड्राइवर गंभीर
x
देखें वीडियो.
मैनपुरी (उत्तर प्रदेश) (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में तैनात अतिरिक्त जिला न्यायाधीश (पॉक्सो) पूनम त्यागी की मंगलवार को कार हादसे में मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर उनकी कार एक ट्रक से टकरा गई, जिसमें एडीजे और उनका ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और दोनों को सैफई के पीजीआई ले गए, जहां डॉक्टरों ने एडीजे को मृत घोषित कर दिया, वहीं ड्राइवर का इलाज चल रहा है।
एडीजे पूनम त्यागी दो दिन की छुट्टी के बाद अपनी कार से मैनपुरी लौट रही थीं।
क्षतिग्रस्त कार को पुलिस चौकी उरावर में भिजवा दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि पूनम के पति मेरठ के एक कोर्ट में तैनात हैं।
शव का पोस्टमार्टम सैफई पीजीआई में कराया जा रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story