
x
पटना, 23 नवंबर (आईएएनएस)| शिवसेना-यूबीटी नेता और महा विकास अघाड़ी सरकार में पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे बुधवार को पटना में बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से मुलाकात करेंगे। 2024 के लोकसभा चुनावों में भाजपा का मुकाबला करने के लिए विपक्षी दलों को एकजुट करने के लिए एक कदम के रूप में इस मुलाकात को देखा जा रहा है। आदित्य ठाकरे के साथ पार्टी सचिव अनिल देसाई और एक अन्य सांसद प्रियंका चतुर्वेदी भी होंगी।
हाल ही में आदित्य ठाकरे ने महाराष्ट्र में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भी शिरकत की थी।
इससे पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी भगवा दल के खिलाफ विपक्षी दलों को एकजुट करने की पहल की थी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





