भारत

अधीर रंजन ने लोकसभा अध्यक्ष से की मुलाकात, राहुल गांधी की सदस्यता बहाल करने की मांग

jantaserishta.com
4 Aug 2023 2:43 PM IST
अधीर रंजन ने लोकसभा अध्यक्ष से की मुलाकात, राहुल गांधी की सदस्यता बहाल करने की मांग
x
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट द्वारा राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाए जाने के बाद लोक सभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात कर राहुल गांधी की सदस्यता को फिर से बहाल करने की मांग की है।
लोक सभा स्पीकर से मुलाकात करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी की जीत सत्य की जीत का प्रतीक है और वह चाहते हैं कि राहुल गांधी की संसद सदस्यता जल्द से जल्द बहाल हो और वह मोदी सरकार के खिलाफ लाए जा रहे अविश्वास प्रस्ताव की चर्चा में शामिल हों।
एक सवाल के जवाब में चौधरी ने कहा कि उन्हें आशंका है कि राहुल गांधी की संसद सदस्यता, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद बहाल करने में देरी की जा सकती है इसलिए उन्होंने आज लोक सभा अध्यक्ष से मुलाकात कर जल्द से जल्द राहुल गांधी की संसद सदस्यता को बहाल करने की मांग की है।
चौधरी ने बताया कि लोक सभा अध्यक्ष ने उन्हें आश्वासन दिया है कि फैसले की कॉपी आने के बाद जल्द से जल्द उनकी सदस्यता पर फैसला लिया जाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story