भारत
पीएम मोदी की सुरक्षा की चूक मामले की जांच करने पहुंचे एडीजी बचे बाल-बाल
jantaserishta.com
25 April 2024 12:11 PM IST

x
PMO के निर्देश पर पहुंचे थे.
धनबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक की जांच करने धनबाद पहुंचे एडीजी संजय आनंद लाटकर बाल-बाल बच गए। ऑफिस से बाहर निकलते समय संजय आनंद लाटकर ने अपनी गाड़ी में बैठने जा रहे थे। इस दौरान, उनकी गाड़ी अचानक से आगे बढ़ गई, वो तो गनीमत रही कि एडीजी व उनका गार्ड वाहन की चपेट में आने से बच गया। इसके बाद एडीजी आईजी की गाड़ी से रवाना हुए।
बता दें, 1 मार्च को सिंदरी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक हुई थी। एडीजी इसी की जांच करने पीएमओ के निर्देश पर धनबाद पहुंचे थे। एडीजी अभियान संजय आनंद लाटकर, सचिव डॉ मनीष रंजन व विशेष सचिव अंजनी कुमार मिश्रा पीएमओ के निर्देश पर पहुंचे थे।
धनबाद दौरे पर आए एडीजी संजय आनंद लाठकर हादसे के शिकार होने से बाल-बाल बचे@JharkhandPolice #jharkhand pic.twitter.com/LDINM4RBEv
— Live Dainik (@Live_Dainik) April 25, 2024
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





