भारत

एडिशनल एसपी राजेश सिंह का ब्रेन हेमरेज से निधन, माने जाते थे काफी तेजतर्रार अधिकारी

jantaserishta.com
28 March 2021 1:51 PM IST
एडिशनल एसपी राजेश सिंह का ब्रेन हेमरेज से निधन, माने जाते थे काफी तेजतर्रार अधिकारी
x
प्राइवेट अस्पताल में उनका निधन हो गया.

उत्तर प्रदेश के स्पेशल टास्क फोर्स (STF) के एडिशनल एसपी राजेश सिंह का रविवार को निधन हो गया. बताया जा रहा है कि ब्रेन हेमरेज के चलते एक प्राइवेट अस्पताल में उनका निधन हो गया.

अमेठी के रहने वाले, राजेश एक साल से लखनऊ में एसटीएफ में बतौर एडिशनल एसपी कार्यरत थे. एक जानकारी के मुताबिक राजेश की तबीयत देर रात अचानक बिगड़ गयी. जिसमें उनके नाक से खून आया. बताया जा रहा है कि हॉस्पिटल ले जाते वक्त रास्ते में ही उनकी की मौत हो गयी. लखनऊ के एक अस्पताल ने उनको मृत घोषित कर दिया. वहीं अचानक हुई इस घटना से घरवाले बेसुध हो गए. एडिशनल एसपी की मौत से पुलिस विभाग में भी शोक की लहर दौड़ गयी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story