भारत

जबलपुर-रीवा-जबलपुर शटल में सामान्य श्रेणी का अतिरिक्त कोच

Nilmani Pal
22 March 2023 2:30 PM IST
जबलपुर-रीवा-जबलपुर शटल में सामान्य श्रेणी का अतिरिक्त कोच
x

जबलपुर। रेल प्रशासन द्वारा चैत्र नवरात्री पर्व के अवसर पर बढ़ते हुए यात्री यातायात तथा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जबलपुर से रीवा के मध्य शटल एक्सप्रेस में सामान्य श्रेणी का अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया गया है।

गाड़ी संख्या 11705/11706 जबलपुर-रीवा-जबलपुर शटल ट्रेन में सामान्य श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच अपने प्रारंभिक स्टेशन से दिनाँक 22.03.2023 से 05.04.2023 तक अस्थाई तौर पर लगाया जा रहा है । कोच कम्पोजिशन :- इस रेलगाड़ी में आस्थाई तौर पर कोच बढ़ने से अब 01 वातानुकूलित चेयरकार, 08 शयनयान श्रेणी, 13 सामान्य श्रेणी एवं 02 एसएलआरडी सहित 24 कोच रहेंगे ।

Next Story