भारत

अफसर के बिगड़े बोल, भगवान हनुमान को बताया गुंडा, VIDEO

jantaserishta.com
27 Aug 2023 6:38 PM IST
अफसर के बिगड़े बोल, भगवान हनुमान को बताया गुंडा, VIDEO
x
भगवान हनुमान को गुंडा बताने वाले अपर निदेशक के बयान का वीडियो किसी ने अपने मोबाइल के कैमरे में कैद कर लिया और वायरल कर दिया।
हमीरपुर: यूपी के हमीरपुर में स्वास्थ्य विभाग के अपर निदेशक के बिगड़े बोल का वीडियो वायरल हुआ है। दरअसल सरकारी चिकित्सक के खिलाफ शिकायत की जांच करने स्वास्थ्य विभाग के अपर निदेशक विजयपति द्विवेदी हमीरपुर पहुंचे थे। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने विवादित बयान दे डाला। अपर निदेशक ने कहा, भगवान राम सुषेण वैद्य को जबरदस्ती हनुमान जैसे देव गुंडा को भेजके मंगवा लिए थे। भगवान हनुमान को गुंडा बताने वाले अपर निदेशक के बयान का वीडियो किसी ने अपने मोबाइल के कैमरे में कैद कर लिया और वायरल कर दिया। वायरल वीडियो तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। सोशल मीडिया में वायरल इस वीडियो की हम पुष्टि नहीं करते है।
बतादें कि हमीरपुर के स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य महकमे के उच्च अधिकारियों से चिकित्सा के खिलाफ शिकायत की थी। लोगों ने आरोप लगाया था कि चिकित्सा डॉक्टर आरएस प्रजापति अपने घर पर ही पैसे लेकर मरीजों का इलाज करते हैं। लोगों की शिकायत पर स्वास्थ्य अपर निदेशक विजय पति द्विवेदी मामले की जांच करने हमीरपुर पहुंचे। अस्पताल के निरीक्षण के बाद वह चिकित्सक के बचाव में अजीबो-गरीब तर्क देते नजर आए। इसी दौरान उनके बोल बिगड़ गए और उन्होंने हनुमानजी के लिए अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया। उन्होंने भगवान हनुमान जी को गुंडा बता दिया।
इसके बाद उन्होंने कहा, जिसको तकलीफ होती है मरता रहता है। बीमार रहता है। उन्होंने आगे कहा, डॉक्टरों के पास पैसों की कमी नहीं है। पैसे लेने के सवाल पर अपर निदेशक भड़क जाते हैं और कहते हैं कि 200 क्या अपने पास दें? हालांकि अभी इस मामले में अभी तक किसी ने भी शिकायत दर्ज नहीं कराई है। वीडियो वायरल होने बाद महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story