भारत

जबलपुर-कोयम्बटूर में एसी थर्ड का अतिरिक्त कोच

Nilmani Pal
12 May 2022 9:28 AM GMT
जबलपुर-कोयम्बटूर में एसी थर्ड का अतिरिक्त कोच
x

जबलपुर। रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिये गर्मियों के सीजन में बढ़े हुए अतिरिक्त यातायात को क्लीयर करने के उद्देश्य से गाड़ियों में अतिरिक्त कोच लगाये जा रहे है। इसी कड़ी में गाड़ी संख्या 02198 जबलपुर - कोयम्बटूर स्पेशल ट्रेन में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच लगाया जा रहा है।

गाड़ी संख्या 02198 जबलपुर से कोयम्बटूर स्पेशल ट्रेन में दिनांक 13 मई 2022 को अपने प्रारंभिक स्टेशन जबलपुर से गन्तव्य के लिए एक वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का कोच लगाया जा रहा है।इससे प्रतीक्षा सूची के यात्रियों को कन्फर्म सीट का लाभ मिलेगा। रेल प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि यात्रा के दौरान भारत सरकार द्वारा जारी कोविड-19 से सम्बंधित सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

Next Story