भारत

एडिशनल सीईओ का मिला शव: होटल के कमरे में मृत पाया गया अफसर, पुलिस के उड़े होश, ऐसे हुआ खुलासा

jantaserishta.com
31 Oct 2020 3:42 PM IST
एडिशनल सीईओ का मिला शव: होटल के कमरे में मृत पाया गया अफसर, पुलिस के उड़े होश, ऐसे हुआ खुलासा
x
सनसनी मच गई जब

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में शनिवार सुबह उस समय संस्कृति होटल में सनसनी मच गई जब होटल के एक कमरे में ठहरे राजगढ़ जिले के एडिशनल सीईओ राजेंद्र यादव अपने कमरे में मृत पाए गए.

जहां होटल स्टाफ का कहना है कि सुबह जब उनके परिवार के लोगों ने उनके फोन पर कॉल किया था तो उन्होंने काफी देर तक फोन अटेंड नहीं किया जिसके बाद उन्होंने होटल स्टाफ को फोन किया. होटल स्टाफ ने जब उनके रूम नंबर 205 में जाकर देखा तो वह जमीन पर लेटे हुए मिले. वह 60 वर्ष के थे.

होटल कर्मचारी ने बताया कि सीओ साहब रुके हुए थे. रात को भोजन करने के बाद गेट लगाने के लिए बोला तो उसके बाद वेटर नीचे आ गया. सुबह उनके घर से फोन आया और कहा कि वह हमारा फोन नहीं उठा रहे, उनसे बात करा दो. हम वहां गए तो वह नीचे गिरे हुए मिले.

वहीं इस मामले में पुलिस अभी जांच कर रही है. प्रारंभिक जांच में पता लगा है कि उनको ह्रदय से संबंधित बीमारी थी जिसका अटैक पहले भी उनको आ चुका है. अन्‍य तथ्यों को भी खंगालते हुए जांच चल रही है.

जिला पंचायत में राजेंद्र सिंह यादव असिस्टेंट सीओ के पद पर तैनात थे. यह मूलतः इंदौर के रहने वाले थे और ढाई महीने से यहां तैनात थे. वह संस्कृति होटल के अंदर रुके हुए थे.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story