भारत

चाय का चस्का...जान पर भारी! LIVE वीडियो वायरल

jantaserishta.com
15 July 2025 10:27 AM IST
चाय का चस्का...जान पर भारी! LIVE वीडियो वायरल
x
उड़ेल दिया खौलता पानी.
जबलपुर: मध्यप्रदेश के जबलपुर में मामूली बात पर हिंसा का मामला सामने आया है. यहां महज 10 रुपये की चाय के लिए एक दुकानदार ने युवक पर गर्म पानी डालकर हमला कर दिया. गंभीर रूप से झुलसे युवक को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. शहर के हनुमानताल थाना अंतर्गत मोती नगर इलाके की ये घटना गली के सीसीटीवी कैमरा में भी कैद हो गई.
जानकारी के अनुसार पीड़ित युवक दुकान पर चाय पीने गया था और चाय पीने के बाद उसने चाय वाले मुइद्दीन अंसारी से कहा कि वह पैसे लाने भूल गया है और घर से लाकर देगा. इतने पर अंसारी भड़क गया. उसने गुस्से में गाली गलौच शुरू कर दिया तो पीड़ित ने भी पलटकर गाली दी. पीड़ित के अनुसार इस बात पर अंसारी ने गर्म पानी फेंकने की धमकी दी तो पीड़ित ने कहा- फेंक कर देखो.
इसके बाद अंसारी ने पीड़ित के चेहरे पर खौलता हुआ पानी उड़ेल दिया. गंभीर रूप से झुलसे युवक को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. उसका इलाज जारी है. इधर पुलिस ने मामला कायम कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.
बता दें कि मामूली बात पर हिंसा का ये कोई पहला मामला नहीं है बल्कि आए दिन ऐसे कई मामले सामने आते हैं. पहले भी कई मामले सामने आए हैं जिसमें कभी ढाबे पर एक्ट्रा पूड़ी मांगने तो कभी मोमो की चटनी मांगने के चलते खून खराबे होते दिखे हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null