भारत

Reels बनाने की लत...पति-पत्नी में बढ़ी तकरार, तलाक मांगा

jantaserishta.com
28 Feb 2025 2:23 PM IST
Reels बनाने की लत...पति-पत्नी में बढ़ी तकरार, तलाक मांगा
x
कहा- दोस्त, रिश्तेदार उड़ाते हैं मजाक.
गोरखपुर: सोशल मीडिया (Social Media) पर रील (Reel) बनाने का शौक एक शादीशुदा जोड़े के रिश्ते में दरार की वजह बन गया. दरअसल, यह मामला गोरखपुर (Gorakhpur) के खजनी थाना क्षेत्र का है, जहां एक ट्रक ड्राइवर पति ने अपनी पत्नी के रील बनाने की आदत से परेशान होकर तलाक की मांग कर दी. पति का कहना है कि उसकी पत्नी सोशल मीडिया पर लगातार वीडियो बनाकर पोस्ट करती है, जिससे उसके दोस्त और रिश्तेदार मजाक उड़ाते हैं.
पुलिस के सामने पीड़ित पति ने कहा कि पहले वह खुद पत्नी की रील बनाने में मदद करता था, लेकिन जब रिश्तेदारों ने ताना मारना शुरू किया, तो उससे यह बर्दाश्त नहीं हुआ. पत्नी ने सोशल मीडिया पर अपना ब्लॉग बना लिया और रोजाना रील पोस्ट करने लगी, जिससे उसकी बदनामी होने लगी. इसको लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ता गया और नौबत तलाक तक आ गई है.
इस पूरे मामले को लेकर ट्रक ड्राइवर की पत्नी ने पुलिस से शिकायत की थी. महिला ने पुलिस से शिकायत कर कहा था कि उसके पति का उसकी बहन के साथ संबंध हो गया है. इसकी वजह से वह शराब पीकर उसे पीटता है. इसके बाद पुलिस ने पति को थाने बुलाया और पूछताछ की तो पुलिस हैरान रह गई. इस संबंध में इंस्पेक्टर अर्चना सिंह ने बताया कि पति अपनी पत्नी के सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने से परेशान था और अब उससे छुटकारा चाहता था.
पुलिस ने दोनों को समझाकर दो छोटे बच्चों की परवरिश का हवाला दिया और वापस उन्हें उनके घर भेज दिया है. इंस्पेक्टर अर्चना सिंह ने दोनों को अपने रिश्ते को सुधारने की सलाह दी और चेतावनी दी कि अगर भविष्य में दोबारा ऐसा विवाद हुआ तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल, पुलिस को उम्मीद है कि दोनों अब साथ में रहेंगे और कोई नई शिकायत नहीं आएगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story