भारत

अदार पूनावाला का ऐलान: सीरम इंस्टीट्यूट ने कोविशिल्ड वैक्सीन की कीमत घटाई, राज्यों को थोड़ी राहत, ये है नया दाम

jantaserishta.com
28 April 2021 5:54 PM IST
अदार पूनावाला का ऐलान: सीरम इंस्टीट्यूट ने कोविशिल्ड वैक्सीन की कीमत घटाई, राज्यों को थोड़ी राहत, ये है नया दाम
x

सीरम इंस्टीट्यूट ने कोविशिल्ड वैक्सीन की कीमत 100 रुपये घटा दी है. पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) ने अपने कोविड-19 टीके 'कोविशिल्ड' की राज्य सरकारों के लिए कीमत 400 रुपये प्रति खुराक तय की थी. अब इसे 300 रुपये प्रति खुराक कर दिया गया है. खुद अदार पुनावाला ने इस संबंध में जानकारी दी है.

उन्होंने कहा, ''सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की तरफ से राज्य को दी जाने वाली वैक्सीन की कीमत 400 रुपये से घटाकर 300 रुपये प्रति डोज करता हूं और यह तत्काल प्रभाव से लागू होगा. इससे राज्य के हजारों करोड़ रूपये की बचत होगी. इससे और ज्यादा वैक्सीनेशन हो पाएगा और अनगिनत जिंदगियां बचाई जा सकेंगी.''




jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story