भारत

अडानी का नेटवर्थ गिरा, अरबपति एलन मस्क की भी हालत खराब

Nilmani Pal
25 Feb 2025 8:03 AM IST
अडानी का नेटवर्थ गिरा, अरबपति एलन मस्क की भी हालत खराब
x

अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी इस साल दौलत गंवाने में दुनिया में दूसरे नंबर पर हैं। सोमवार को भी अडानी के नेटवर्थ में कमी दर्ज की गई। इसके बावजूद दुनिया के अरबपतियों में उनका रुतबा थोड़ा बढ़ गया है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में अडानी अब 23वें पायदान से एक पायदान ऊपर 22वें पर पहुंच गए हैं। उनकी रैंकिंग में सुधार की वजह थामस पीटरफ्फी और मा हुतेंग की संपत्ति में गिरावट है। इन दोनों अरबपतियों की संपत्ति में गिरावट की वजह से अडानी एक पायदान ऊपर चढ़ गए हैं।

इस साल दौलत गंवाने के मामले में दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क टॉप पर हैं। मस्क इस साल अबतक 52.2 अरब डॉलर की संपत्ति गंवा चुके हैं। अब मस्क का नेटवर्थ 380 अरब डॉलर रह गया है। ट्रंप के जीतने के बाद वह तेजी से 500 अरब डॉलर की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन टेस्ला के शेयरों में लगातार हो रही गिरावट ने उनकी संपत्ति में सेंध लगा दी।

गौतम अडानी इस मामले में दूसरे नंबर पर हैं। मस्क के बाद इस साल सबसे अधिक दौलत अडानी ने गंवाई है। साल 2025 में अडानी के नेटवर्थ से 14.2 अरब डॉलर निकल गए हैं। अगर भारतीय अरबपतियों की बात करें तो अडानी के बाद दौलत गंवाने में शिव नादर हैं। सोमवार को उन्हें 1.08 अरब डॉलर का झटका लगा। इस झटके के साथ नादर इस साल 5.28 अरब डॉलर गंवा चुके हैं। अब उनके पास 37.8 अरब डॉलर का नेटवर्थ है और वह दुनिया के 45वें सबसे रईस शख्स हैं। दुनिया के अमीरों की लिस्ट में मुकेश अंबानी 86.2 अरब डॉलर के नेटवर्थ के साथ 17वें पेाजीशन पर हैं। अंबानी के नेटवर्थ में भी इस साल 4.41 अरब डॉलर की सेंध लगी है। इसी क्रम में दिलीप सांघवी को 2.29 अरब डॉलर, सावित्री जिंदल को 3.70 अरब डॉलर, शापूर मिस्त्री को 3.57 अरब डॉलर, रवि जयपुरिया को 3.54 अरब डॉलर और केपी सिंह को 3.54 अरब डॉलर का झटका केवल इस 55 दिनों में लगा है।


Next Story