भारत

अमीरों में अडानी ग्रुप का रुतबा घटा, 100 अरब डॉलर क्लब से हुए बाहर

Nilmani Pal
7 Oct 2024 1:57 AM GMT
अमीरों में अडानी ग्रुप का रुतबा घटा, 100 अरब डॉलर क्लब से हुए बाहर
x
पढ़े पूरी खबर

दिल्ली। भारतीय शेयर बाजारों में पिछले 5 सत्रों में हुई गिरावट ने अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी का दुनिया के अमीरों में रुतबा घट गया। अडानी 100 अरब डॉलर क्लब से बाहर हो गए हैं। दूसरी ओर, एशिया के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी की दुनिया के अमीरों की टॉप-10 लिस्ट में एंट्री थोड़ी और मुश्किल हो गई है। वहीं, 200 अरब डॉलर क्लब से बर्नार्ड अर्नाल्ट पहले ही बाहर हो चुके हैं। मस्क और बेजोस पहले से ही इस क्लब में शामिल हैं।

मुकेश अंबानी की दौलत में कमी आने की वजह रिलायंस के शेयरों में आई गिरावट है। पिछले 5 सेशन में इसमें 7 फीसद से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है। मुकेश अंबानी की दौलत अब 105 अरब डॉलर रह गई है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में अंबानी अब 14वें नंबर पर आ गए हैं। अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी अब 100 अरब डॉलर क्लब से बाहर होकर 18वें स्थान पर हैं। उनका नेटवर्थ अब 99.5 अरब डॉलर रह गया है।

दुनिया अरबपतियों की लिस्ट में उथल-पुथल मची हुई है। मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग पहली बार ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में दूसरे पोजीशन पर पहुंचे हैं। जुकरबर्ग अब दुनिया दूसरे सबसे रईस व्यक्ति हैं। इस साल 82.6 अरब डॉलर कमाने वाले मार्क जुकरबर्ग का नेटवर्थ 211 अरब डॉलर यानी 17.73 लाख करोड़ रुपए है। पहले नंबर पर टेस्ला के सीईओ एलन मस्क हैं। इस साल इनके नेटवर्थ में 33.8 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। मस्क का नेटवर्थ 263 अरब डॉलर (22.09 लाख करोड़ रुपए) है।

Next Story