अडानी समूह यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे यूनिवर्सिटी बनाने की तैयारी में

एनसीआर नॉएडा: जेवर में बन रहे नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (Noida International Airport) का असर दिखने लगा है। केवल भारतीय ही नहीं बल्कि दुनिया भर की कंपनियां यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में आकर निवेश करना चाहती हैं। देश के अग्रणी उद्योग समूह अदानी ग्रुप (Adani Group) ने यमुना अथॉरिटी से 1,000 एकड़ जमीन की मांग की है। इस जमीन पर अदानी समूह एक यूनिवर्सिटी और लॉजिस्टिक्स हब का विकास करेगा। यमुना प्राधिकरण (Yamuna Authority) ने भूमि आवंटन करने के लिए प्रस्ताव उत्तर प्रदेश सरकार को भेज दिया है। उम्मीद है कि अगले एक सप्ताह में राज्य सरकार इस भूमि आवंटन को मंजूरी दे देगी।
₹50,000 करोड़ का निवेश करेगा यह समूह: यमुना सिटी में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और फिल्म सिटी के पास देश के सबसे बडे उद्योग समूह अडानी बड़ा निवेश करेगा। यह समूह यमुना अथॉरिटी एरिया में दो मेगा प्रॉजेक्ट लाएगा। इनमें 700 एकड़ एरिया में अडानी लॉजेस्टिक हब और 300 एकड़ एरिया में स्किल डिवलेपमेंट यूनिवर्सिटी बनाई जाएगी। इसके लिए जमीन आवंटन प्रक्रिया यमुना अथॉरिटी ने शुरू कर दी है। अथॉरिटी ने शासन को प्रस्ताव भेजा है। अडानी समूह दोनों प्रॉजेक्ट में 50 हजार करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगा। इसके साथ ही लाखों लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप् से रोजगार मिलेगा। अडानी ग्रुप की ओर से दो मेगा प्रॉजेक्ट के लिए जमीन अलॉट करने की मांग की गई है।
300 एकड़ जमीन पर स्किल डेवलपमेंट यूनिवर्सिटी
अडानी ग्रुप 300 एकड़ जमीन पर स्किल डिवलेपमेंट यूनिवर्सिटी बनाएगा। इसके लिए अडानी ग्रुप की ओर से 50 प्रतिशत आवंटन धनराशि एडवांस देने के लिए यूपी सरकार को प्रस्ताव भेजा है। यूनिवर्सिटी का अडानी ग्रुप की ओर से प्रस्ताव आने के बाद शासन ने पत्र यमुना अथॉरिटी को भेज दिया है। यमुना अथॉरिटी शासन के निर्देशों पर काम शुरू करने जा रही है। वहीं, अडानी ग्रुप ने दूसरे मेगा प्रॉजेक्ट का प्रस्ताव यमुना सिटी में मल्टी मॉडल लॉजेस्टिक हब बनाने का दिया है। अडानी ग्रुप यमुना सिटी में अडानी लॉजेस्टिक हब लिमिटेड बनाएगा। राज्य सरकार की ओर से भेजे गए पत्र में बताया गया है कि लॉजेस्टिक हब के लिए 700 एकड जमीन की जरूरत पड़ेगी। इसके लिए 700 एकड़ जमीन अलॉट की जाए।
करीब 63 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार: इस प्रॉजेक्ट में अडानी ग्रुप 21,000 प्रत्यक्ष और 42,000 अप्रत्यक्ष रोजगार देगा। इस प्रॉजेक्ट में अडानी ग्रुप पहले चरण में 28 हजार करोड़ रुपये का निवेश करेगा। अडानी ग्रुप इस प्रॉजेक्ट के लिए किए जाने वाले जमीन अधिग्रहण की लागत का 50 प्रतिशत पैसा एडवांस देगा। समूह यह पैसा कभी भी भुगतान करने के लिए तैयार है। जिससे जमीन आंवटन की प्रक्रिया में तेजी लाई जा सके। उत्तर प्रदेश शासन ने अडानी समुह के प्रस्ताव को मंजूरी देने के लिए तैयारी शुरू कर दी है।