भारत
अडानी एंटरप्राइजेज को तीसरी तिमाही में 820 करोड़ का शुद्ध लाभ
jantaserishta.com
14 Feb 2023 5:14 PM IST

x
चेन्नई (आईएएनएस)| अदाणी ग्रुप की अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 820.06 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया। कंपनी के अनुसार, इसने 31 दिसंबर, 2022 को समाप्त तिमाही में 26,950.83 करोड़ रुपये की आय अर्जित की जिसमें 820.06 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ (11.63 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा) कमाया।
नौ महीने की अवधि के लिए अदाणी एंटरप्राइजेज की कुल आय 106,458.72 करोड़ रुपये रही जिसमें 1,750.46 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ रहा।
अदाणी ग्रुप के चेयरमैन, गौतम अदाणी ने कहा, "पिछले तीन दशकों के साथ-साथ तिमाही दर तिमाही और साल दर साल, अदाणी एंटरप्राइजेज ने न केवल भारत के सबसे सफल इन्फ्रास्ट्रक्च र इनक्यूबेटर के रूप में अपनी स्थिति मजबूत की है, बल्कि कोर इंफ्रास्ट्रक्च र व्यवसाय के निर्माण का ट्रैक रिकॉर्ड भी बनाया है।"
उनके अनुसार, ग्रुप की सफलता मजबूत गवर्नेस, सख्त नियामक अनुपालन, निरंतर प्रदर्शन और ठोस नकदी प्रवाह सृजन के कारण है।
अदाणी ने कहा, "बाजार की मौजूदा अस्थिरता अस्थायी है और लंबी अवधि के मूल्य निर्माण की ²ष्टि के साथ एक इनक्यूबेटर के रूप में, एईएल (अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड) विस्तार और विकास के लिए रणनीतिक अवसरों की तलाश करना जारी रखेगा।"
अमेरिका के एक शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग ने एक रिपोर्ट में अदाणी समूह पर विभिन्न अनियमितताओं का आरोप लगाया था, जिसके बाद कंपनियों के शेयर की कीमतें गिर गईं।
Tagsअडानीअडानी एंटरप्राइजेजअडानी एंटरप्राइजेज लाभ820 करोड़AdaniAdani EnterprisesAdani Enterprises Profit820 Crore
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





