भारत

एक्ट्रेस वाणी कपूर और राशि खन्ना ने महाकालेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की

Nil dhankar
28 May 2024 7:26 AM IST
एक्ट्रेस वाणी कपूर और राशि खन्ना ने महाकालेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की
x
वीडियो

एमपी। अभिनेत्री वाणी कपूर और राशि खन्ना ने उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की।

वाणी कपूर जीवनी - वाणी कपूर भारतीय फिल्म अभिनेत्री हैं। वाणी ने फिल्मीं दुनियां में एंट्री यशराज फिल्म्स के जरिये की थी। वाणी ने अपनी पहली ही फिल्म में अपने अभिनय से लोगों को अपना दीवाना बना लिया था।

पृष्ठभूमि - वाणी कपूर का जन्म 23 अगस्त 1992 को राजधानी दिल्ली में हुआ था। वाणी के पिता का नाम शिव कपूर है जोकि बिजनेस मैन हैं। उनकी माँ का नाम डिम्पी कपूर है। जोकि मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव हैं। वाणी कपूर का फ़िल्मी दुनिया से दूर-दूर का कोई नाता नहीं था, इसके बाद भी वाणी ने अपनी पहली हिंदी फिल्म शुद्ध देसी रोमांस से काफी सुर्खियां बटोरी थीं।

पढ़ाई - वाणी ने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई माता जय कौर पब्लिक स्कूल, अशोक विहार दिल्ली से पूरी की है। इसके बाद उन्होंने अपनी बैचलर इन टूरिज्म की पढ़ाई इग्नू से की। पढ़ाई पूरी होने के बाद उन्होंने ओबेरॉय होटल्स में अपनी इंटरशिप के बाद आईटीसी के होटल्स में काम किया।

Next Story