भारत
एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा के चाचा ने किया बड़ा दावा, कहा- पिछले कुछ दिन से तनाव में थी, उसके साथ धोखा हुआ
jantaserishta.com
25 Dec 2022 9:32 PM IST

x
पढ़े पूरी खबर
मुंबई में एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा की मौत का मामला गरमा गया है. पुलिस ने तुनिशा के दोस्त शीजान खान को गिरफ्तार कर लिया है. इस केस में अब बड़े खुलासे होने लगे हैं. रविवार को तुनिशा के चाचा ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने आरोप लगाया कि तुनिशा पिछले कुछ दिन से बहुत तनाव में थी. वो नॉर्मल रहना चाहती थी, लेकिन, कुछ बातें उसको परेशान कर रही थीं. चाचा ने बताया कि तुनिशा को 10 दिन पहले एंजाइटी अटैक आया था. उसने अपनी से कुछ बड़ी बातें शेयर की थीं.
बता दें कि शनिवार को 20 साल की तुनिशा शर्मा TV सीरियल के सेट पर थीं. वो बॉशरूम के लिए मेकअप रूम में पहुंची और अंदर से गेट बंदकर फांसी लगा ली थी. बाद में तुनिशा के दोस्त और को-स्टार शीजान गेट तोड़कर अंदर पहुंचे और तुनिशा को फंदे से उतारा था. तुनिशा शर्मा मौत मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है. तुनिशा के चाचा ने शीजान का नाम लिए बिना आरोप लगाए हैं.
तुनिशा के चाचा ने क्या कहा?
तुनिशा के चाचा ने 10 दिन पहले हुई घटना का जिक्र किया है. उन्होंने कहा- 'अलीबाबा शो शुरू होते ही तुनिशा और शीजान एक-दूसरे के करीब आ गए थे. लगभग 10 दिन पहले तुनिशा को एंजाइटी अटैक भी आया था. इसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था.' चाचा ने आगे कहा- 'जब मैं और उसकी मां मिलने गए तो तुनिशा ने बताया कि उसके साथ गलत हुआ है. उसे धोखा दिया गया है.'
'हमें अंदाजा हो गया था कि दोनों के बीच कुछ गड़बड़ है. उसकी मां ने पूछा कि अगर रिश्ता नहीं रखना था तो इतना करीब आने की क्या जरूरत थी? हम कहते हैं कि इस मामले में जो भी दोषी है, उसे सजा मिलनी चाहिए.' चाचा ने ये भी बताया तुनिशा की मौसी इंग्लैंड में हैं. इसलिए उनके आने बाद 27 दिसंबर को तुनिशा का अंतिम संस्कार किया जाएगा.
SIT गठित करने की हुई मांग
बता दें कि इससे पहले तुनिशा शर्मा की मां ने एक्ट्रेस के खास फ्रेंड शीजान खान पर बड़ा आरोप लगाया था. मां का कहना है कि शीजान की वजह से उनकी बेटी ने आत्महत्या की है. इस घटना के शीजान जिम्मेदार है. वहीं, तुनिशा केस में ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश शायमलाल गुप्ता ने सरकार से SIT गठित करने की मांग की है. AICWA के अध्यक्ष ने कहा- आज उस सेट पर गया था, जहां तुनिशा शर्मा ने आत्महत्या की. वहां लोग डरे हुए हैं और कुछ ना कुछ गड़बड़ जरूर है. सरकार इस मामले पर ध्यान दे और SIT गठन कर इसकी जांच करें. बहुत कुछ निकलकर आएगा. सेट पर माहिला सुरक्षित नहीं हैं. सेट बहुत ही अंदर है. वंहा पर लोगों को आने जाने में डर लगता है.
तुनिशा शर्मा टीवी शो 'अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल' में नजर आई थीं. उन्होंने 'फितूर' और 'बार बार देखो' जैसी फिल्मों में यंग कटरीना कैफ की भूमिका निभाई थी. विद्या बालन की 'कहानी 2' फिल्म में भी उन्होंने काम किया था. तुनिशा, इंटरनेट वाला लव, इश्क सुभानल्लाह, गायब, शेर-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह जैसे कई शोज में भी नजर आ चुकी हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





