भारत
एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा की आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट- वो रुकते नहीं, फिर मेकअप रूम में किया सुसाइड
jantaserishta.com
24 Dec 2022 9:08 PM IST

x
पढ़े पूरी खबर
मुंबई: मुंबई में एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा ने अपने शो के सेट पर सुसाइड कर लिया है. तुनिशा 'अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल' में काम कर रही थीं. वो मुंबई में अपने शो के सेट पर शूटिंग के सिलसिले में गईं थीं और कमरे के अंदर जाकर फांसी लगा ली, जिससे उनकी मौत हो गई. 20 साल की तुनिशा ने 'फितूर' और 'बार बार देखो' जैसी फिल्मों में यंग कटरीना कैफ का किरदार निभाया था. वो टीवी शोज 'इंटरनेट वाला लव' 'इश्क सुभानल्लाह' और 'गायब' जैसे शोज में भी काम कर चुकी थीं.
तुनिशा की आत्महत्या की खबर के बाद लोग उनकी आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट देखकर शॉक हो रहे हैं. सोशल मीडिया पर तुनिशा काफी एक्टिव थीं. मौत की खबर आने से 6 घंटे पहले ही उन्होंने अपनी आखिरी पोस्ट की थी.
तुनिशा ने शनिवार सुबह ही इंस्टाग्राम पर अपना एक फोटो शेयर किया था. वाइट और बेबी पिंक कलर में एक ड्रेस पहने हुए तुनिशा इस फोटो में अपने फोन में कुछ करती नजर आ रही हैं. उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'जो अपने पैशन में आगे बढ़ रहे होते हैं, वो रुकते नहीं हैं.' तुनिशा की आखिरी पोस्ट पर उनके फैन्स के कमेंट्स बढ़ते जा रहे हैं और वो शॉक्ड हैं.
तुनिशा के आखिरी पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक फैन ने लिखा- '6 घंटे पहले तुमने पोस्ट किया था और अब सुसाइड... ये कैसी दुनिया में रह रहे हैं हम?' एक अन्य फैन ने तुनिशा की इस पोस्ट पर RIP लिखते हुए कहा- 'अलीबाबा में शहजादी मरियम के रोल में आपका पहला अपीयरेंस कभी नहीं भूलूंगा.' एक अन्य यूजर ने लिखा- 'कितने दुख की बात है. ये कदम उठाने से पहले वो ना जाने कितने कुछ से गुजर रही होगी.'
मुंबई की वालीव पुलिस ने बताया कि टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा (20 साल) ने टीवी सीरियल के सेट पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां मृत घोषित कर दिया गया. तुनिशा ने फितूर और बार-बार देखो जैसी फिल्मों में यंग कैटरीना कैफ की भूमिका निभाई और कहानी 2 में विद्या बालन के साथ काम किया.
तुनिशा शर्मा इस समय एक्टर शिविन नारंग के साथ म्यूजिक वीडियो शूट कर रही थीं. ये घटना अलीबाबा के सेट की है. शनिवार को तुनिशा अपने को-स्टार शीजान के मेकअप रूम पहुंचीं. जबकि शीजान शूटिंग को लेकर बिजी थे. शीजान का कहना है कि जब वे अपने शॉट के बाद मेकअप रूम में पहुंचे तो अंदर से गेट बंद मिला. उन्होंने कई बार आवाज दी, लेकिन कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला. जिसके बाद उन्होंने मेकअप रूम का दरवाजा तोड़ा तो अंदर तुनिशा को बेसुध हालत में पाया. बाद में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलने पर मुंबई की वालीव पुलिस पहुंची और जानकारी ली. पुलिस यहां यूनिट मेंबर्स से पूछताछ कर रही है.
TagsसुसाइडActress Tunisha SharmaTunisha Sharma did social media postlast social media postTunisha Sharma deathsuicide in makeup roommakeup room
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





