भारत

जमानत याचिका पर एक्ट्रेस रान्या राव को झटका, सोने तस्करी केस

Nilmani Pal
27 March 2025 4:04 PM IST
जमानत याचिका पर एक्ट्रेस रान्या राव को झटका, सोने तस्करी केस
x
पढ़े पूरी खबर

बेंगलुरु। सोना तस्करी केस में फंसी कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव की जमानत याचिका बेंगलुरु की एक सत्र अदालत ने खारिज कर दी है। यह तीसरा मौका है, जब राव की जमानत नामंजूर हुई है। इससे पहले दो बार और उनकी जमानत अर्जी खारिज हो चुकी थी।

डीजीपी रैंक के वरिष्ठ IPS अधिकारी रामचंद्र राव की सौतेली बेटी रान्या राव को 14.2 किलोग्राम सोने की तस्करी के आरोप में 3 मार्च को बेंगलुरु एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया था। बरामद सोने की कीमत 12.56 करोड़ रुपये से अधिक बताई गई है।

अभियोजन पक्ष ने अदालत को बताया कि रान्या ने सोना खरीदने के लिए हवाला चैनलों का इस्तेमाल करने की बात खुद कबूल की है। अधिकारियों ने राव के खिलाफ न्यायिक जांच शुरू करने के लिए नोटिस जारी किया है क्योंकि इससे अन्य वित्तीय अनियमितताओं का पता चल सकेगा।

Next Story