भारत
एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी का यू-टर्न, इस फैसले से फिर चौंकाया
jantaserishta.com
14 Feb 2025 5:38 PM IST

x
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी ने किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर पद से इस्तीफा दिया था, लेकिन दो दिन बाद ही इन्होंने वापसी कर ली है. उन्होंने ऐलान करते हुए कहा है कि वो साध्वी का जीवन जीना जारी रखेंगी. ममता ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो बता रही हैं कि लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी आचार्य महामंडलेश्वर ने उन्हें समझाया, जिसके बाद ममता ने इस्तीफा वापस लिया है.
ममता ने वीडियो में कहा- नमस्ते, मैं ममता, दो दिन पहले मेरे पट्टा गुरु डॉ श्री आचार्य लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी के ऊपर कुछ लोगों ने गलत आरोप लगाए हैं. उस भावना में आकर मैंने अपने पद से इस्तीफा दिया, लेकिन उन्होंने वो इस्तीफा नामंजूर कर दिया. मैं उनकी आभारी हूं कि उन्होंने वापस से मुझे इस पद पर बिठाया और आगे चलकर मैं अपना जीवन किन्नर अखाड़ा और सनातन धर्म के लिए समर्पित करूंगी.
बता दें कि ममता कुलकुर्णी ने महाकुंभ में अपना पिंडदान किया था. इसके बाद उन्हें किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनाया गया था. लेकिन इस पर खूब विवाद हुआ था, जिसके बाद ममता ने इस्तीफा दे दिया था. इस्तीफा देते हुए ममता ने कहा था कि मैं किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर पद से इस्तीफा दे रही हूं. मैं बचपन से ही साध्वी रही हूं और आगे भी रहूंगी...
प्रयागराज महाकुंभ में ममता ने पूरी रीति से किन्नर अखाड़े में दीक्षा ली थी और फिर हाथों-हाथ उन्हें महामंडलेश्वर बना दिया गया था. उन्होंने पिंडदान किया, संगम में स्नान किया, फिर उनका पट्टाभिषेक हुआ और वो महामंडलेश्वर बना दी गईं. ममता कुलकर्णी के महामंडलेश्वर बनते ही कई तरह के सवाल उठने लगे थे.
बाबा रामदेव से लेकर अखाड़े के ही कई संतों-लोगों ने इस पर आपत्ति जताई थी. ममता के लिए कहा गया था कि कल तक जो सांसारिक सुखों मे लिप्त थे, अचानक एक ही दिन में संत बन गए हैं और महामंडलेश्वर जैसी उपाधि ले रहे हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





