भारत
एक्ट्रेस कंगना रनौत ने किया CAA को सपोर्ट, पीएम का वीडियो शेयर कर बोलीं- भावुक होने से पहले...
jantaserishta.com
12 March 2024 12:48 PM IST

x
फाइल फोटो
नई दिल्ली: कंगना रनौत अक्सर प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करती रहती हैं। अब रीसेंट स्टोरी में उन्होंने CAA से जुड़ा पोस्ट किया है। कंगना ने प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह की एक तस्वीर पोस्ट की है। साथ में नरेंद्र मोदी का साल 2014 का वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह बता रहे हैं कि नागरिकता संशोधन अधिनियम क्यों जरूरी है। साथ ही लिखा है कि पहले सीएए को जान लें तब कोई राय बनाएं।
कंगना रनौत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी नीतियों से काफी प्रभावित रहती हैं। यह बात अक्सर उनके सोशल मीडिया स्टेटस या इंटरव्यूज में पता चल जाती है। देश में सीएए लागू होने के बाद वह पीएम मोदी का साल 10 साल पुराना वीडियो खोज लाई हैं। इसे स्टोरी पर शेयर करके लिखा है, CAA के खिलाफ कोई राय या इमोशन बनाने से पहले जान लें कि यह है क्या। ऊपर लिखा है, पीएम जो कहते हैं वो करते हैं।
वीडियो में नरेंद्र मोदी बोलते हैं, पाकिस्तान से राजस्थान में 45 साल से हजारों लोग आकर पड़े हुए हैं। वे भारत मां की गोद में आकर अपना सिर छिपाकर रह रहे हैं। उनको मां का प्यार चाहिए। कोई उनको भारत मां का लाल कहने को तैयार नहीं। आपके यहां बंगाल में मथुआ समाज है, जो बांग्लादेश से आया है। भारत मां की जय करने आया है, उन्हें और कुछ लेना-पाना नहीं है। गरीब लोग हैं। 40 साल हो गए उन्हें नागरिकता नहीं दी गई। आप बांग्लादेश को सब दे रहो हो, घुसपैठियों को। शरणार्थियों को कुछ नहीं दे रहे।
वह आगे बोलते हैं, ये जो हमारी वोट बैंक की राजनीति है, किसी को तो वोट बैंक की राजनीति के खिलाफ बोलना चाहिए। मैं हैरान हूं, आप जैसे लोग, टेररिजम के खिलाफ बोलो तो साम्प्रदायिक, जनसंख्या वृद्धि के लिए बोलो तो बोले साम्प्रदायिक, घुसपैठियों के लिए बोलो तो साम्प्रदायिक तो मेरे देश के लिए कौन बोलेगा भाई।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





