भारत
क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान अभिनेत्री का वॉशरूम में बनाया गया वीडियो, ब्लैकमेल करने का आरोप
jantaserishta.com
17 Feb 2026 2:29 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
चौंकाने वाला मामला.
बेंगलुरु: हाल ही में कोरमंगला इंडोर स्टेडियम में आयोजित सेलिब्रिटी वुमेन क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान एक चौंकाने वाला मामला सामने आया। एक अभिनेत्री और रियलिटी शो की कंटेस्टेंट ने वॉशरूम में अपना वीडियो बनाए जाने का आरोप लगाया।
साइबर क्राइम पुलिस के पास दर्ज शिकायत में आरोप लगाया गया है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने स्टेडियम के वॉशरूम में उसका चोरी-छिपे वीडियो बनाया और बाद में उसे ब्लैकमेल किया। अभिनेत्री के अनुसार, यह घटना सेलिब्रिटी महिला क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन हुई, जब वह वॉशरूम में थीं, तभी किसी ने उनका वीडियो रिकॉर्ड किया। बाद में आरोपी ने यह वीडियो और तस्वीरें उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर भेजी और उनकी करीबी दोस्त को भी फॉरवर्ड की।
आरोपी ने धमकी दी कि अगर वह पैसे नहीं देती है तो वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जाएगा। साइबर क्राइम पुलिस ने मामले में सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की धारा 77, 308 और 351 के तहत केस दर्ज किया गया। धारा 77 के अंतर्गत चोरी-छिपे किसी महिला का वीडियो या फोटो बनाना और इसे फैलाना अपराध माना गया है। धारा 308 के तहत ब्लैकमेल या उगाही और धारा 351 के तहत आपराधिक धमकी को शामिल किया गया है।
अभी तक इस मामले में आरोपी का कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। साइबर क्राइम पुलिस ने बताया कि धमकी भरे संदेश 'स्वान.3704722' नामक इंस्टाग्राम अकाउंट से भेजे गए। वे अकाउंट के पीछे व्यक्ति की पहचान करने और उसे गिरफ्तार करने के प्रयास कर रहे हैं। फिलहाल ट्रेस करने की प्रक्रिया चल रही है। मामले में अब तक जो तथ्य सामने आए हैं, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





