भारत

धोखाधड़ी मामले में अभिनेत्री अमीषा पटेल को मिली जमानत

jantaserishta.com
17 Jun 2023 4:49 PM IST
धोखाधड़ी मामले में अभिनेत्री अमीषा पटेल को मिली जमानत
x

फाइल फोटो

रांची: चेक बाउंस के एक मामले में शनिवार को फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल ने रांची सिविल कोर्ट के सिविल जज सीनियर डिवीजन डीएन शुक्ला की अदालत में सरेंडर किया। सरेंडर के बाद अदालत ने उन्हें 10,000 रुपये के दो बेल बांड पर जमानत दे दी। अमीषा पटेल पूरी तरह मुंह ढंककर अदालत पहुंची थी। हालांकि, बाद में लोगों ने उन्हें पहचान लिया। दरअसल, अरगोड़ा निवासी अजय कुमार सिंह ने 17 नवंबर 2018 को सीजेएम कोर्ट में एक मामला दर्ज कराया था। इसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि म्यूजिक मेकिंग के नाम पर अमीषा पटेल ने उनसे ढाई करोड़ रुपये लिए थे। लेकिन, उन्होंने इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया। बाद में फिल्म मेकिंग के लिए भी अमीषा ने ढाई करोड़ लिए।
दोनों पक्षों में हुए इकरारनामे के अनुसार जब फिल्म 2018 में रिलीज नहीं हुई तो अजय सिंह ने पैसे वापस मांगे। बाद में बहुत टालमटोल के बाद अमीषा ने ढाई करोड़ और पचास लाख के दो चेक दिए जो बाउंस हो गये। इसके बाद अजय सिंह ने अमीषा पटेल पर मुकदमा किया था। इसी मामले में अमीषा पटेल के खिलाफ रांची सिविल कोर्ट ने वारंट जारी किया था और इसे लेकर अमीषा पटेल शनिवार को अदालत में पेश हुई। इस मामले में उन्हें 21 जून को फिर कोर्ट में पेश होना है। यदि वो पेश नहीं होंगी तो उनका बेल बांड खारिज कर दिया जाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story