ठग सुकेश चंद्रशेखर की एक्टर पत्नी का भी कारनामा उजागर, ED ने किया ये दावा

नई दिल्ली. ठग सुकेश चंद्रशेखर (Sukesh Chandrasekhar) की पत्नी एक्ट्रेस लीना मारिया पॉल (Leena Maria Paul) खुद भी ठग महिला है. वह अपने पति की ओर से चलाए जा रहे धोखेबाजी के धंधे की मास्टरमाइंड है. यह दावा प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामलों में दाखिल चार्जशीट में किया है. समाचार एजेंसी ANI की रिपोर्ट में चार्जशीट का हवाला देते हुए कहा गया है कि पॉल ने सबूतों के सामने आने पर भी लेन-देन से इनकार किया है और यहां तक कि चंद्रशेखर की गिरफ्तारी के बारे में पता चलने पर उसने अपने पास मौजूद सभी सबूत मिटा दिए हैं. चार्जशीट में कहा गया है कि सह-आरोपी अरुण मुथु, आनंद मूर्ति और जगदीश ने ईडी अधिकारी के सामने वो घटनाएं बताई हैं, जब लीना पॉल ने उन्हें कथित रूप से धमकी दी थी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





