भारत
Election Results 2026: शुरुआती रुझानों में तमिलनाडु में एक्टर विजय की TVK सबसे आगे
jantaserishta.com
4 May 2026 9:20 AM IST

x
Election Results 2026: जिसका इंतजार था, वो घड़ी आ गई. पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में किसकी सरकार बनेगी, इसके संकेत मिलने लगे हैं. आज यानी 4 मई को पश्चिम बंगार, केरल, असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी में सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती जारी है. पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझान आ रहे हैं. शुरुआती रुझानों में बंगाल में टीएमसी और भाजपा के बीच टाइट फाइट दिख रही है. असम चुनाव रिजल्ट के ट्रेंड में भाजपा काफी आगे चल रही है. वहीं पुडुचेरी में भी भाजपा का दबदबा दिख रहा है. तमिलनाडु में थलापति विजय ने कमाल कर दिया है. टीवीके सबसे आगे चल रही है. केरल में एलडीएफ और यूडीएफ में बराबरी का मुकाबला है.
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव रिजल्ट में बड़ा उलटफेर होता दिख रहा है. तमिलनाडु की सियासत में इतना बड़ा बदलाव होता दिख रहा है कि अभी से सीएम स्टालिन की टेंशन बढ़ गई होगी. जी हां, थलापति विजय ने धमाल मचा दिया है. अब तक के रुझानों में थलापति विजय की टीवीके सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरती दिख रही है. टीवीके अभी 65 सीटों पर सबसे आगे है. वहीं डीएमके 48 और एआईडीएमके 42 सीटों पर आगे है. अगर यही रुझान नतीजों में बदलते हैं तो थलापति विजय तमिलनाडी की सियासत के नए सिकंदर साबित होंगे.
Tagsविधानसभा चुनाव मतगणनाविधानसभा चुनावविधानसभा चुनाव रिजल्टपश्चिम बंगालअसमतमिलनाडुकेरलमAssembly election countingAssembly electionsAssembly election resultsWest BengalAssamTamil NaduKeralaतमिलनाडु मतगणनाtamilnadu vote counting
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





