भारत

एक्टर वरुण धवन का कटा चालान, फैंस नाराज, कमिश्नर से मिले

jantaserishta.com
18 April 2022 2:55 PM IST
एक्टर वरुण धवन का कटा चालान, फैंस नाराज, कमिश्नर से मिले
x

कानपुर: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन की बाइक का चालान काटने का मामला बढ़ता जा रहा है. पुलिस जांच में बात सामने आई है कि वरुण धवन जिस बुलेट को बिना हेलमेट चला रहे थे, उस पर दूसरी गाड़ी का नंबर लगा हुआ था. इस बीच वरुण धवन पर हुई कार्रवाई का विरोध उनके प्रशंसक करने लगे हैं. पुलिस कमिश्नर से मिलकर फैन ने शिकायत दर्ज कराई है.

वरुण धवन की एक फैन अलका मिश्रा ने आज पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन दिया और मांग की कि वरुण धवन की टीम के खिलाफ जो भी कार्रवाई हो, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए, न कि उन पर (वरुण धवन). गौरतलब है कि वरुण धवन अपनी फिल्म बावल की शूटिंग के लिए कानपुर में थे. इस दौरान आनंद बाग में बाइक चलाते हुए वीडियो वायरल हुआ.
इस वीडियो में वरुण धवन बिना हेलमेट के बाइक चला रहे थे. उनकी बाइक पर नंबर भी गलत था और उन्नाव में किसी व्यक्ति के नाम पर दर्ज था. इसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चालान काट दिया, जो कानपुर के वरुण धवन के फैंस को पसंद नहीं आया. आज वरुण धवन के प्रशंसक पुलिस कमिश्नर विजय सिंह मीणा से मिलने पहुंचे.
वरुण धवन के फैंस ने कानपुर पुलिस से निष्पक्ष जांच करने को कहा है. फैन्स का कहना है कि अगर कोई मेहमान बनकर कानपुर आया है तो उसका अपमान नहीं करना चाहिए, हम अतिथि देवो भव की भावना के लोग हैं, यहां ऐसे चालान काटना ठीक नहीं है क्योंकि इससे कानपुर की छवि खराब होगी.
वरुण धवन की फैन अलका मिश्रा ने कहा कि इस घटना के बाद फिर से कोई भी फिल्म अभिनेता यहां शूटिंग करने से हिचकिचाएगा. फिलहाल पुलिस कमिश्नर ने इस पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं. उन्होंने डीसीपी ट्रैफिक से 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट मांगी है. साथ ही बाइक मुहैया कराने वाले संबंधित व्यक्ति की तलाश शुरू हो गई है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story