भारत

अभिनेता उन्नी मुकुंदन ने एएमएमए के कोषाध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

jantaserishta.com
14 Jan 2025 5:03 PM IST
अभिनेता उन्नी मुकुंदन ने एएमएमए के कोषाध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा
x
चेन्नई: मशहूर मलयालम अभिनेता उन्नी मुकुंदन ने मंगलवार को एसोसिएशन ऑफ मलयालम मूवी आर्टिस्ट्स (एएमएमए) के कोषाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अभिनेता ने यह जानकारी दी।
इंस्टाग्राम टाइमलाइन पर पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "बहुत सोच-विचार के बाद मैंने कोषाध्यक्ष (एएमएमए) के रूप में अपनी भूमिका से इस्तीफा देने का कठिन निर्णय लिया है।"
उन्होंने कहा, "मैंने इस पद पर रहते हुए आनंद लिया है और मेरे लिए यह एक रोमांचक और शानदार अनुभव रहा है। हालांकि, हाल के महीनों में मेरे काम की बढ़ती मांगों, विशेष रूप से मार्को और अन्य उत्पादन प्रतिबद्धताओं ने मेरे मानसिक स्वास्थ्य को काफी प्रभावित किया है। इन जिम्मेदारियों को संतुलित करना, मेरे पेशेवर जीवन के दबावों के साथ काफी भारी और मुश्किल बन गया था।”
अभिनेता ने आगे कहा, “मुझे खुद के लिए और अपने परिवार की भलाई के लिए पीछे हटना पड़ेगा। मैंने इस भूमिका को निभाने में हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है, मैं मानता हूं कि आगे बढ़ती प्रतिबद्धताओं को देखते हुए मैं अब अपने कर्तव्यों को प्रभावी ढंग से पूरा नहीं कर सकता। मैं भारी मन से इस्तीफा दे रहा हूं। हालांकि, मैं तब तक सेवा करना जारी रखूंगा, जब तक कि एक नया सदस्य नियुक्त नहीं हो जाता।”
अभिनेता ने पोस्ट के अंत में कहा, "मैं अपने कार्यकाल के दौरान मिले विश्वास और समर्थन के लिए बहुत आभारी हूं और मैं अपने उत्तराधिकारी को इस भूमिका की जिम्मेदारियों को आगे बढ़ाने में हर सफलता की कामना करता हूं। आपकी समझ और निरंतर समर्थन के लिए आप सभी का धन्यवाद।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story