भारत

एक्टर सुदेश बेरी ने PM मोदी को बताया विष्णु अवतार

Nil dhankar
31 July 2026 12:52 PM IST
एक्टर सुदेश बेरी ने PM मोदी को बताया विष्णु अवतार
x

एक्टर सुदेश बेरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करके चर्चा छेड़ दी है। उन्होंने पीएम मोदी को भगवान विष्णु का अवतार बताया है। उनके मुताबिक अगर उन्हें मौका मिले तो वे मोदी जी के पैर धोकर वह पानी पी लेंगे। 'बॉर्डर' फिल्म के एक्टर ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) की भी आलोचना की।


सुदेश बेरी ने सीजेपी के बारे में कहा, 'मैं एजीपी, सीजीपी किसी को नहीं जानता। मैं इन लोगों को पहचानता भी नहीं। मुझे बस इतना पता है कि वे देश को पीछे खींच रहे हैं।' उन्होंने संगठन के नाम पर भी तंज कसते हुए कहा, 'उन्होंने किसी अजीब जीव के नाम पर पार्टी बना ली। वे 'लकड़बग्घा पार्टी' क्यों नहीं बनाते?' बेरी ने विरोध प्रदर्शन में शामिल लोगों के योगदान पर भी सवाल उठाए और कहा 'ये सब बेकार लोग हैं। देश के लिए उनके पास कोई काम नहीं है। अगर आप सच में समाज की सेवा करना चाहते हैं, तो बच्चों के लिए पार्क बनाएं, बुजुर्गों के लिए ओल्ड-एज होम बनाएं और लोगों का इलाज करवाएं। सिर्फ जंतर-मंतर पर बैठकर विरोध करने से कुछ हासिल नहीं होगा।'

पीएम मोदी के बारे में बात करते हुए बेरी ने कहा, 'नरेंद्र मोदी ने क्या गलत किया है? उन्होंने चाय बेचते हुए दुनिया भर की यात्रा की है।' उन्होंने आगे कहा, 'अगर आप पीएम मोदी से मेरी मुलाकात करवा सकें, तो मैं उनके पैर धोकर वह पानी पीना चाहता हूं। मैं उनसे कभी नहीं मिला और उन्हें व्यक्तिगत रूप से नहीं जानता। जैसे हमने भगवान को नहीं देखा है लेकिन फिर भी उनकी पूजा करते हैं, वैसे ही मैं मोदी जी का सम्मान करता हूं।'

बेरी का काम

प्रोफेशनल तौर पर, बेरी को आखिरी बार एक्टर सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' (2026) में एक कैमियो रोल में देखा गया था।


Next Story